फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bharwad community should adopt natural farming PM Modi appealed under the One tree in the name of mother

PM Modi: 'प्राकृतिक खेती को अपनाए भारवाड़ समुदाय', पीएम मोदी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत की अपील

Fri, 21 Mar 2025 07:33 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 21 Mar 2025 07:33 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के भारवाड़ समुदाय से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत प्राकृतिक खेती अपनाने और पेड़ लगाने की अपील की। उन्होंने मुख्य रूप से पशुपालन करने वाले समुदाय से देश को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने में योगदान देने का आग्रह किया।

विज्ञापन
Bharwad community should adopt natural farming PM Modi appealed under the One tree in the name of mother
नवसारी में लखपति दीदियों से संवाद के दौरान पीएम मोदी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के भारवाड़ समुदाय से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत प्राकृतिक खेती अपनाने और पेड़ लगाने की अपील की। उन्होंने मुख्य रूप से पशुपालन करने वाले समुदाय से देश को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने में योगदान देने का आग्रह किया। पीएम मोदी ने अहमदाबाद के धोलेरा तालुका के बावलियाली धाम में एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में जुटे समुदाय के सदस्यों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमने अपनी धरती मां को बहुत पीड़ा दी है, क्योंकि हम लगातार पानी खींचते रहे और फिर उसमें जहरीले रसायन डालते रहे। अब इसे फिर से स्वस्थ बनाने की जिम्मेदारी हमारी है। उन्होंने कहा कि गाय का गोबर धरती को पुनर्जीवित करने में मदद कर सकता है। मैं आप सभी से प्राकृतिक खेती अपनाने और धरती मांग की सेवा करने का आग्रह करता हूं। उन्होंने कहा कि लोग प्राकृतिक खेती अपनाएं और एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत एक पेड़ भी लगाएं। उन्होंने समुदाय से अपील की कि वे अपने मवेशियों को खुरपका-मुंहपका रोग से बचाव के लिए केंद्र की ओर से निःशुल्क उपलब्ध कराए जाने वाले टीके अवश्य लगवाएं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- इंडिया की तकनीकी ताकत: वैश्विक प्रौद्योगिकी का अग्रणी भागीदार बना भारत, एआई में अमेरिका को पछाड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटियों को सिखाएं कंप्यूटर
पीएम मोदी ने बावलियाली धाम को आस्था, संस्कृति और धर्म का स्थान बताया। उन्होंने समुदाय से अपील की कि वे परिस्थितियों के अनुसार बदलाव लाएं और अपनी बेटियों को कंप्यूटर चलाना सिखाएं। इससे पहले दिन में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बावलियाली धाम का दौरा किया और भारवाड़ समुदाय के धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया।

ये भी पढ़ें:- टेलीकॉम: देश में 2028 तक होंगे 77 करोड़ 5जी उपभोक्ता, हर माह औसतन 40 जीबी डाटा इस्तेमाल कर रहे लोग

पशुपालकों को भी मिल रहा किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ
पीएम ने कहा कि हमें अगले 25 वर्षों में विकसित भारत का निर्माण करना है और इसके लिए मुझे आपके समुदाय का समर्थन चाहिए। और मेरा दृढ़ विश्वास है कि पहला कदम हमारे गांवों को विकसित बनाना है। उन्होंने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड पहले सिर्फ किसानों को ही दिया जाता था। अब हमने इसका लाभ पशुपालकों को भी दिया है, जिससे वे कम ब्याज दर पर ऋण ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम देशी गोजातीय नस्लों के संरक्षण के लिए राष्ट्रीय गोकुल मिशन भी चला रहे हैं। आपको इन योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed