फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India's achievements, successes have given new hope across the world: PM Modi News in hindi

PM Modi: 'भारत आज वैश्विक विकास को दे रहा है गति', प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाईं डीबीटी, निर्यात समेत उपलब्धियां

Thu, 06 Mar 2025 09:37 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 06 Mar 2025 09:37 PM IST
सार

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक समाचार चैनल के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत की उपलब्धियों की चर्चा की है। उन्होंने इस दौरान कहा कि, भारत के भविष्य की दिशा क्या है ये हमारे आज के काम और सिद्धियों से पता चलता है।

विज्ञापन
India's achievements, successes have given new hope across the world: PM Modi News in hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में एक समाचार चैनल के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, 'आज पूरी दुनिया कह रही है कि यह भारत की सदी है। भारत आज दुनिया की ग्रोथ को गति दे रहा है। आजादी के 65 साल बाद भी भारत दुनिया की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था। पिछले दशक में हम दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए और अब उसी रफ्तार से हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहे हैं'।
विज्ञापन


आज का भारत बड़े नतीजे लाकर दिखा रहा है- पीएम
प्रधानमंत्री ने इस दौरान कहा कि, आज पूरी दुनिया कह रही है कि यह भारत की सदी है। भारत की उपलब्धियों ने, भारत की सफलताओं ने पूरे विश्व में एक नई उम्मीद जगाई है। आज का भारत बड़ा सोचता है, बड़े लक्ष्य तय करता है। आज का भारत बड़े नतीजे लाकर दिखा रहा है। भारत के भविष्य की दिशा क्या है ये हमारे आज के काम और सिद्धियों से पता चलता है।
विज्ञापन


कांग्रेस पर भी पीएम मोदी ने कसा तंज
प्रधानमंत्री ने आगे कहा, 'आप वो दौर भी याद करिए जब खुद प्रधानमंत्री कहते थे कि एक रुपया भेजते थे तो गरीबों तक सिर्फ 15 पैसे ही पहुंचते थे...बीते दशक में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए गरीबों के खातों में 42 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा ट्रांसफर किए गए हैं...दस साल पहले हम होली की पिचकारियां और बच्चों के खिलौने विदेश से मंगाते थे। आज हमारा खिलौनों का निर्यात तीन गुना हो गया है'।
विज्ञापन
विज्ञापन


'2014 से पहले अखबारों की हेडलाइन क्या होती थी?'
पीएम मोदी ने कहा, 'मैं पिछले कुछ दिनों से कह रहा हूं कि मुझे 1 लाख युवाओं को राजनीति में लाना है... जो लोग 2029 में वोट देने जाएंगे, उन्हें नहीं पता कि 2014 से पहले अखबारों की हेडलाइन क्या होती थी। उन्हें नहीं पता कि 10-12 लाख करोड़ के घोटाले होते थे। और जब वे वोट देने जाएंगे, तो उनके पास तुलना के लिए कुछ नहीं होगा'।

एक लाख युवाओं को राजनीति में लाना है
प्रधानमंत्री ने कहा, मैं पिछले कुछ दिनों से कह रहा हूं कि मुझे एक लाख युवाओं को राजनीति में लाना है। जो लोग 2029 में वोट देने जाएंगे, उन्हें नहीं पता कि 2014 से पहले 10-12 लाख करोड़ के घोटाले होते थे। और जब वे वोट देने जाएंगे, तो उनके पास तुलना के लिए कुछ नहीं होगा। पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने युवा इनोवेटर्स के लिए अंतरिक्ष क्षेत्र को खोल दिया है। आज देश में 250 से ज्यादा स्पेस स्टार्टअप हैं। ये स्टार्टअप अब रॉकेट बना रहे हैं। मैपिंग सेक्टर में भी ऐसा ही बदलाव हुआ है।

नक्सलवाद जंगलों से साफ, शहरों में फैल रहा
मोदी ने कहा, देश में नक्सलवाद अंतिम चरण में है। पहले इससे 100 से अधिक जिले प्रभावित थे। लेकिन आज यह संख्या घटकर मात्र दो दर्जन जिलों तक रह गई है। नक्सलवाद का जंगलों से तो सफाया किया जा रहा है, लेकिन यह तेजी से शहरी इलाकों में जड़ें फैला रहा है, यह चिंताजनक है। एक राजनीतिक दल जो शहरी नक्सलियों का विरोध करता था, गांधीजी के विचारों से प्रेरित था, अब उनके विचारों को दोहरा रहा है। मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इसने लोगों की आकांक्षाओं को कुचल दिया है। जनता ने अब पार्टी से ज्यादा उम्मीदें रखना भी बंद कर दिया है। पीएम मोदी ने कहा, हमें याद रखना होगा कि शहरी नक्सली हमारे विकास और विरासत के सख्त विरोधी हैं।


भारत एक दशक में 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बना
पीएम मोदी ने कहा, 18 साल पहले, 2007 में, भारत की वार्षिक जीडीपी एक लाख करोड़ रुपये थी, जो पूरे वर्ष की कुल आर्थिक गतिविधि का प्रतिनिधित्व करती थी। आज, गतिविधि का वही स्तर केवल एक तिमाही में हासिल किया जाता है। यह उल्लेखनीय परिवर्तन वर्तमान भारत में आर्थिक विकास की तेज़ गति को दर्शाता है। आजादी के 65 साल बाद, भारत दुनिया की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थी। सिर्फ एक दशक में, हम पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं। और उसी गति से, हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहे हैं।

संबंधित वीडियो--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed