{"_id":"633593289d51db0d4a06aa0a","slug":"india-rises-to-40th-position-in-the-global-innovation-index-2022-it-was-at-the-81st-position-in-2015","type":"story","status":"publish","title_hn":"Global Innovation Index 2022: भारत की स्थिति में सुधार, GII इंडेक्स में 40वें स्थान पर, 2015 में 81वें पर था","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Global Innovation Index 2022: भारत की स्थिति में सुधार, GII इंडेक्स में 40वें स्थान पर, 2015 में 81वें पर था
Thu, 29 Sep 2022 11:04 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 29 Sep 2022 11:04 PM IST
विज्ञापन
Startup
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2022 में भारत 40वें स्थान पर पहुंच गया है। यह 2015 में 81वें स्थान पर था। इंडेक्स से पता चलता है कि स्टार्टअप के लिए बेहतर माहौल तैयार करने और नवाचार को बढ़ावा देने में भारत लगातार सुधार कर रहा है। इससे पहले विश्व बौद्धिक संपदा संगठन की पिछली रिपोर्ट में वैश्विक नवाचार सूचकांक (जीआईआई) में भारत ने दो पायदान की छलांग लगाई थी। 2021 में भारत 46वें स्थान पर था।
विज्ञापन
संगठन के मुताबिक, भारत की रैंकिंग 2015 के बाद से ही तेज रफ्तार से बढ़ रही है। 2015 में जहां भारत का जीआईआई 81 था, वहीं 2022 में यह 40वें पायदान पर पहुंच गया है। यह सुधार स्टार्टअप के लिए अनुकूल माहौल बनाने सरकारी व निजी संगठनों की ओर से शोध पर जोर दिए जाने से आया है।
विज्ञापन
संगठन का दावा है कि इस रिपोर्ट से दुनियाभर के देशों की सरकारों को अपने यहां नवाचार बढ़ाने में मदद मिलेगी। इसका मूल उद्देश्य नए विचारों और तकनीकों को सामाजिक व आर्थिक चुनौतियों एवं बदलावों में शामिल करना है। जीआईआई की रिपोर्ट को सरकारें अपनी नीतियों को सुधारने का जरिया मानती हैं, जो मौजूदा स्थिति में बदलाव करने में मदद करता है।
विज्ञापन