{"_id":"5d7b2beb8ebc3e93a230c1da","slug":"india-reviewed-adverse-list-containing-314-foreign-nationals-belonging-to-sikh-community","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैक लिस्ट से हटाए गए भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल 312 विदेशी सिखों के नाम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ब्लैक लिस्ट से हटाए गए भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल 312 विदेशी सिखों के नाम
Fri, 13 Sep 2019 11:15 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Fri, 13 Sep 2019 11:15 AM IST
विज्ञापन
गृह मंत्रालय
- फोटो : ANI
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भारत-विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे 312 विदेशी सिखों के नाम काली सूची से हटा दिए हैं। इस सूची में अब सिर्फ दो नाम बचे हैं।
विज्ञापन
विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने काली सूची में दर्ज विदेशी सिख नागरिकों के नामों की समीक्षा की और उसके बाद यह फैसला लिया गया। अधिकारी ने बताया कि भारत सरकार ने काली सूची में सिख समुदाय से ताल्लुक रखने वाले 314 विदेशी नागरिकों के नामों की समीक्षा की और अब इस सूची में सिर्फ दो नाम हैं।
विज्ञापन
इस काली सूची से जिन लोगों के नाम हटाए गए हैं, वह अब भारत में अपने परिवारों से मिलने आ सकते हैं और अपनी जमीन से दोबारा जुड़ सकते हैं। भारत सरकार ने सभी भारतीय मिशनों (दूतावासों) को सलाह दी है कि वे उन लोगों और उनके परिवारों को उचित वीजा जारी करें जिनका नाम केंद्र की काली सूची (ब्लैक लिस्ट) में शामिल नहीं है।
विज्ञापन
GoI has advised all Indian Missions abroad to grant appropriate visa to all categories of asylees&derivative asylees (i.e. family members) whose names don't figure in the Central Adverse List,in line with procedure followed for other categories of applicants of that nationality. https://t.co/Yc5ssGA12T
— ANI (@ANI) September 13, 2019