फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India responds on Pakistan claim, no offer of mediation from Russia and OIC 

भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब, मध्यस्थता की बात ना रूस ने की, ना ओआईसी ने

Sun, 03 Mar 2019 10:18 AM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Sun, 03 Mar 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
India responds on Pakistan claim, no offer of mediation from Russia and OIC 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

पाकिस्तान के साथ चल रहे विवाद को लेकर भारत को रूस और इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) की ओर से मध्यस्था का प्रस्ताव नहीं आया है। अधिकारिक सूत्र ने ये जानकारी दी है। उन्होंने उन रिपोर्ट्स पर प्रतिक्रिया देते हुए ये बात कही है जिनमें कहा जा रहा है कि ओआईसी दोनों देशों के साथ संपर्क में है ताकि स्थिति को बेहतर किया जा सके।


loader

इसके अलावा एक अन्य रिपोर्ट पर भी प्रतिक्रिया दी गई है जिसमें पाकिस्तान ने ये दावा किया है कि रूस ने भारत-पाकिस्तान के बीच बातचीत के लिए एक स्थान (वेन्यू) की व्यवस्था करने का प्रस्ताव दिया है।

सूत्र का कहना है, "मध्यस्थता के लिए ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं आया है, लेकिन अगर आता है तो भारत उसे कभी स्वीकार नहीं करेगा।" उन्होंने कहा कि भारत का स्थिति से पीछे हटने का कोई सवाल ही नहीं है, पाकिस्तान को भारत को निशाना बनाने वाले आतंकी समूहों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।

पाकिस्तान ने शुक्रवार को भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को रिहा करने से पहले ये दावा किया था कि रूस के विदेश मंत्री सेर्गेई लावरोव ने अपने समकक्ष पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी से बात करते हुए मामले में रूस की मध्यस्थता की पेशकश की और भारत-पाकिस्तान के बीच बातचीत के लिए जगह निर्धारित करने के बारे में भी कहा। 

अधिकारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्हादिमीर पुतिन के बीच हुई बातचीत को लेकर कहा कि रूस ने सीमा पार आतंकी हमलों के खिलाफ अपने हितों की रक्षा के लिए भारत के प्रयासों के लिए लगातार समर्थन करने की बात कही है। 

फ्रांस और जापान जैसे देशों, जिन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत की बात कही है, उन्होंने ये भी कहा है कि पाकिस्तान को आतंकवाद को पनाह देना बंद करना होगा। सरकार का ये मानना है कि चीन को छोड़कर दुनिया की सभी बड़ी ताकतें पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद पर किए गए हवाई हमले का समर्थन कर रही हैं। 

भारत अभी चीन को ये समझाने की कोशिशों में लगा हुआ है कि वह आतंकी संगठन जैश के सरगना मसूद अजहर पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में प्रतिंबध लगाने के लिए सहयोग करे। फ्रांस, ब्रिटेन और अमेरिका ने बीते हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद 1267 की सैंक्शन कमिटि लिस्ट में अजहर को प्रतिबंधित करने का प्रस्ताव रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed