{"_id":"60bf01bd8ebc3e00d33f2fb6","slug":"india-reports-86498-new-covid-cases-and-2123-deaths-in-the-last-24-hours-as-per-health-ministry","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: दो महीने बाद कोविड-19 के एक लाख से कम नए मामले दर्ज, 2123 मरीजों ने गंवाई जान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना: दो महीने बाद कोविड-19 के एक लाख से कम नए मामले दर्ज, 2123 मरीजों ने गंवाई जान
Tue, 08 Jun 2021 11:05 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:05 AM IST
सार
देश में पिछले 63 दिन में कोरोना वायरस के सबसे कम दैनिक मामले दर्ज किए गए हैं। मौजूदा समय में देश में सक्रिय मामलों की संख्या 15 लाख से भी कम हो गई है। वहीं बीते 24 घंटे में 2123 मरीजों ने अपनी जान गंवाई है।
विज्ञापन
63 दिन में कोरोना के सबसे कम दैनिक मामले हुए दर्ज
- फोटो : PTI
विस्तार
देश में 63 दिन बाद 24 घंटे में कोविड-19 के एक लाख से कम मामले सामने आए और नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर भी गिरकर 4.62 प्रतिशत हो गई है। दूसरी लहर की पीक अब खत्म हो चुकी है और अब दैनिक मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी।
विज्ञापन
47 दिन बाद मौत के सबसे कम मामले दर्ज
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 63 दिन बाद 24 घंटे में सबसे कम 86,498 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,89,96,473 हो गई है। इससे पहले दो अप्रैल को 24 घंटे में 81,466 नए मामले सामने आए थे। वहीं 2,123 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,51,309 हो गई। देश में 47 दिन बाद संक्रमण से मौत के इतने कम मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
India reports 86,498 new #COVID19 cases, 1,82,282 discharges, and 2123 deaths in the last 24 hours, as per Health Ministry
विज्ञापन विज्ञापन
Total cases: 2,89,96,473
Total discharges: 2,73,41,462
Death toll: 3,51,309
Active cases: 13,03,702
Total vaccination: 23,61,98,726 pic.twitter.com/d3U55MKQ3n— ANI (@ANI) June 8, 2021
पॉजिटिविटी रेट 4.62 फीसदी हो गया
आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 36,82,07,596 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 18,73,485 नमूनों की जांच सोमवार को की गई। नमूनों के संक्रमित आने की दर भी गिरकर 4.62 प्रतिशत हो गई। पिछले 15 दिन से संक्रमण की दैनिक दर 10 प्रतिशत से कम बनी है। वहीं, संक्रमण की साप्ताहिक दर भी कम होकर 5.94 प्रतिशत हो गई है।
15 लाख से कम हुए कोरोना के सक्रिय मामले
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी 13,03,702 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 4.50 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में कुल 97,907 की गिरावट आई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 94.29 प्रतिशत है।