{"_id":"62e4b510a9142402f5595cfb","slug":"india-reports-54-covid-deaths-in-last-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"COVID in India: 44 और लोगों ने तोड़ा कोरोना से दम, 20 हजार से ज्यादा नए संक्रमित मिले","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
COVID in India: 44 और लोगों ने तोड़ा कोरोना से दम, 20 हजार से ज्यादा नए संक्रमित मिले
Sat, 30 Jul 2022 11:11 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 30 Jul 2022 11:11 AM IST
सार
COVID 19 Cases in India Today: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह 8 बजे अपडेट आंकड़ों के अनुसार देश में फिलहाल सक्रिय केस 1,43,384 है। इस दौरान 20,958 कोरोना महामारी से उबर गए।
विज्ञापन
जम्मू में कोरोना जांच
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना के नए मरीजों की संख्या में रोजाना उतार-चढ़ाव हो रहा है। शनिवार को 20,408 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। 44 और लोगों ने महामारी के शिकार होकर दम तोड़ दिया। दैनिक संक्रमण दर आज 5.05 फीसदी रही।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह 8 बजे अपडेट आंकड़ों के अनुसार देश में फिलहाल सक्रिय केस 1,43,384 है। बीते 24 घंटे में सक्रिय केस में 604 की कमी आई। इस दौरान 20,958 लोग कोरोना महामारी से उबर गए।
विज्ञापन
देश में कोरोना एक नजर में
- शनिवार को मिले संक्रमित 20,408
- कुल संक्रमित बढ़कर हुए 4,40,00,138
- वर्तमान में सक्रिय केस 1,43,384
- बीते 24 घंटे में मौतें 44, कुल मौतें
- 5,26,312
- कोरोना रिकवरी रेट 98.48 फीसदी
- सक्रिय केस की संख्या 0.33 फीसदी
- दैनिक संक्रमण दर 5.05 फीसदी
- साप्ताहिक संक्रमण दर 4.92 फीसदी
- अब तक स्वस्थ हुए 4,33,30,442
- कोरोना मृत्यु दर 1.20 फीसदी
- अब तक कोरोना टीकाकरण 203.94 करोड़
पिछले 24 घंटों में हुई 44 मौतों में से सर्वाधिक महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में छह-छह मौतें हुईं। इनके अलावा हरियाणा और कर्नाटक में चार-चार, गुजरात, पंजाब और उत्तर प्रदेश में तीन-तीन, बिहार, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर और मध्य प्रदेश में दो-दो, चंडीगढ़, दिल्ली, गोवा, हिमाचल प्रदेश, केरल, ओडिशा और सिक्किम में एक—एक मौत शामिल है।
विज्ञापन
अब तक महाराष्ट्र में सर्वाधिक 1,48,097 मौतें
देश में अब तक हुई कुल 5,26,312 मौतों में से महाराष्ट्र में सर्वाधिक 1,48,097 मौतें हुईं। केरल में 70,451, कर्नाटक में 40,143, तमिलनाडु में 38,032, दिल्ली में 26,308, उत्तर प्रदेश में 23,565 और पश्चिम बंगाल में 21,352 लोगों की मौत हुई है।