{"_id":"60d2c4a38ebc3ef20c03c5fc","slug":"india-reports-50848-new-corona-cases-and-1358-deaths-in-last-24-hours-as-per-union-health-ministry","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: दैनिक मामलों में बढ़ोतरी, बीते 24 घंटे में सामने आए 50848 नए मामले, 1358 मरीजों ने गंवाई जान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना: दैनिक मामलों में बढ़ोतरी, बीते 24 घंटे में सामने आए 50848 नए मामले, 1358 मरीजों ने गंवाई जान
Wed, 23 Jun 2021 10:50 AM IST
Tanuja Yadav
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 23 Jun 2021 10:50 AM IST
सार
देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में मामूली बढ़ोतरी देखी गई है। बीते 24 घंटे में कोविड के 50848 नए मामले सामने आए और 1358 मरीजों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : PTI
विस्तार
देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 50 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए और 1358 मरीजों ने इस खतरनाक वायरस के आगे दम तोड़ दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी डाटा के मुताबिक, देश में 50 दिनों में कोरोना वायरस के एक करोड़ मामले आने के साथ ही महामारी के मामलों की संख्या अब तीन करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है। एक दिन में 50,848 नए मरीज आने से संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3,00,28,709 पर पहुंच गई। इसी दौरान देश में कोरोना संक्रमण से 1,358 लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 3,90,660 हो गई है।
विज्ञापन
India reports 50,848 new #COVID19 cases, 68,817 discharges & 1,358 deaths in last 24 hours as per Union Health Ministry
विज्ञापन विज्ञापन
Total cases: 3,00,28,709
Total discharges: 2,89,94,855
Death toll: 3,90,660
Active cases: 6,43,194 pic.twitter.com/DAkwqQXREF — ANI (@ANI) June 23, 2021
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोविड-19 के मामले 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार कर गए थे जिसके बाद उसे चार मई को दो करोड़ का आंकड़ा पार करने में करीब 136 दिन लगे और मात्र 50 दिनों में कोरोना वायरस ने एक करोड़ मामले पार कर लिए, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या तीन करोड़ के पार चली गई है।
देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 6,43,194 पर पहुंच गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 2.14 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले मरीजों की राष्ट्रीय दर 96.56 प्रतिशत पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में 68,817 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। भारत में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 82 दिनों में सबसे कम हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 96.56 फीसदी हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.67 फीसदी है।
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 54,24,374 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 29,46,39,511 हुआ।