{"_id":"6114a0e85b3587674409b699","slug":"india-reports-41195-new-cases-and-491-death-in-last-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर बढ़ा कोरोना: बीते 24 घंटे में 41,195 नए मामले आए सामने, 491 लोगों ने गंवाई जान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
फिर बढ़ा कोरोना: बीते 24 घंटे में 41,195 नए मामले आए सामने, 491 लोगों ने गंवाई जान
Thu, 12 Aug 2021 09:54 AM IST
प्रशांत झा कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत झा कुमार झा
Updated Thu, 12 Aug 2021 09:54 AM IST
सार
बीते पांच दिन से कोरोना महामारी में कमी आ रही थी, लेकिन आज फिर से 40 हजार से ज्यादा मामले सामने आने से चिंता बढ़ गई है। केरल में पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : PTI
विस्तार
देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में फिर से बढ़तोरी होने लगी है। बीते 24 घंटे में देश में 41,576 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, 491 लोगों की जान चली गई, जबकि 39,125 मरीज ठीक हुए है। ऐसा पांच दिन बाद हुआ है जब यह संख्या 40 हजार के पार पहुंची है। इससे पहले आंकड़े 40 हजार के नीचे थे। 5 अगस्त को 45 हजार केस समाने आए थे। केरल में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। यहां 23,500 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 19,411 ठीक हुए और 116 की मौत हो गई।
विज्ञापन
COVID19 | India reports 41,195 new cases in the last 24 hours. Active caseload is currently 3,87,987. Recovery rate at 97.45% : Ministry of Health and Family Welfare pic.twitter.com/OAPxTYOXW8
— ANI (@ANI) August 12, 2021विज्ञापन
देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में
बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए- 41,576
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए- 39,125
बीते 24 घंटे में कुल मौतें- 491
अब तक कुल संक्रमित हो चुके- 3.20 करोड़
अब तक ठीक हुए- 3.12 करोड़
अब तक कुल मौतें- 4.29 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या:- 3.82 लाख
आठ राज्यों में लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं, इनमें हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लगाई गई है।
विज्ञापन