फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India reports 29616 new COVID cases and 290 deaths in 24 hrs

देश में कोरोना: पिछले 24 घंटे के दौरान 30 हजार से कम मिले नए मामले, 290 लोगों ने गंवाई जान

Sat, 25 Sep 2021 10:08 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sat, 25 Sep 2021 10:08 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना से 3 लाख 01 हजार 442 एक्टिव केस हैं, जबकि 3 करोड़ 28 लाख 76 हजार 319 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। वहीं, अब तक कोरोना से 4 लाख 46 हजार 658 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
India reports 29616 new COVID cases and 290 deaths in 24 hrs
कोरोना वायरस डाक्टर्स (सांकेतिक) - फोटो : social media

विस्तार

कोरोना मामलों को लेकर शुक्रवार का दिन राहत देने वाला रहा। बीते 24 घंटे में कोरोना के 29,616  नए मामले दर्ज किए गए, जबकि 290 संक्रमितों की मौत हो गई। वहीं, 28,046 मरीज इस बीमारी को मात देकर घर लौट गए। कोरोना केस में आ रही गिरावट से हालात सामान्य हो रहे हैं। सूत्रों की मानें तो टीकाकरण अभियान तेज होने की वजह से कोरोना के नए मामले बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन


हालांकि, कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में कमी आई है। पिछले हफ्ते तक ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा 30 हजार के पार होता था, लेकिन अब ये धीरे-धीरे घटने लगा है। राहत की बात है कि कोरोना से मरने वालों की संख्या में कमी आई है। पहले मरने वालों की संख्या तीन सौ के पार होती थी, लेकिन अब 250 से 300 के बीच संख्या आती है।
विज्ञापन


केरल में कोरोना के दैनिक मामले 17 हजार के पार
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना से 3 लाख 01 हजार 442 एक्टिव केस हैं, जबकि 3 करोड़ 28 लाख 76 हजार 319 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। वहीं, अब तक कोरोना से 4 लाख 46 हजार 658 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, अभी तक 86 करोड़ से ज्यादा लोगों का टीकाकरण हो गया है।  सबसे बड़ी चिंता केरल को लेकर बनी हुई है। केरल में अब भी 17 हजार से ऊपर मामले सामने आ रहे हैं, जबकि 127 लोगों की मौत हुई है, वहीं, महाराष्ट्र में कोरोना के दैनिक मामले तीन हजार के पार है। आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कोरोना मरीजों की संख्या 1 हजार के ऊपर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए-29,616 हजार
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए- 28,046 हजार
बीते 24 घंटे में कुल मौतें-290
बीते 24 घंटे में कुल टीका- 71.04 लाख
देश में अभी सक्रिय मरीजों की संख्या-  3.01 लाख
अब तक कुल ठीक हुए लोग- 3.28 करोड़
अब तक कुल मौतें- 4,46 लाख
अब तक कुल कोरोना टीका- 84.89 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed