फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India reports 10229 COVID19 cases Active cases 134096 lowest in 523 days

देश में कोरोना: बीते 24 घंटे में 10 हजार से ज्यादा नए मामले आए सामने, 523 दिन बाद सबसे कम एक्टिव केस

Mon, 15 Nov 2021 10:30 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Mon, 15 Nov 2021 10:30 AM IST
सार

बीते 24 घंटे में 10 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं, वहीं, मौतों की संख्या डेढ़ सौ से भी नीचे आ गई है। इसके अलावा 11 हजार से ज्यादा लोग स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके हैं।

विज्ञापन
India reports 10229 COVID19 cases Active cases 134096 lowest in 523 days
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 1 लाख 34 हजार पहुंच गई है। 523 दिन बाद सबसे कम एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी ठीक हो रहा है।  बीते 24 घंटे में 10 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं, वहीं, मौतों की संख्या डेढ़ सौ से भी नीचे आ गई है। इसके अलावा 11 हजार से ज्यादा लोग स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके हैं। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी आंकड़े के मुताबिक, एक दिन में कोरोना संक्रमितों से मरने वालों का आंकड़ा आधा हो गया है।  पिछले 24 घंटे में 10,229 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 125 लोगों की जान गई है। इससे पहले रविवार को जारी आंकड़े के मुताबिक, 285 लोगों ने दम तोड़ा था, लेकिन एक दिन के भीतर यह संख्या 125 पर पहुंच गई है। इसके अलावा 11 हजार926 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। 
विज्ञापन


देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए-10,229 हजार
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए- 11, 926 हजार
बीते 24 घंटे में कुल मौतें-125 
देश में अभी सक्रिय मरीजों की संख्या-  1.34 लाख (523 दिनों में सबसे कम)
अब तक कुल ठीक हुए लोग- 3.38 करोड़
अब तक कुल हुए संक्रमित- 3.44 करोड़
अब तक कुल मौतें- 4.63 लाख
अब तक कुल कोरोना टीका-1.12 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed