{"_id":"5bb7d522867a5534f604ccb7","slug":"india-rejects-pakistani-allegations-of-use-of-chemical-weapons-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल के पाकिस्तानी आरोपों का भारत ने किया खंडन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कश्मीर में रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल के पाकिस्तानी आरोपों का भारत ने किया खंडन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 06 Oct 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ने पाकिस्तान के उन आरोपों को जोरदार तरीके से खंडन किया है, जिसमें उसने भारतीय सेना पर कश्मीर में नागरिकों के खिलाफ रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल का आरोप लगाया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने आरोपों को दुर्भावना से ग्रसित और गैर जिम्मेदाराना बताते हुए कहा कि पाकिस्तान की ओर से ऐसे आरोप लगाना कोई नई बात नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आतंकवाद जैसे मुद्दे से अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान हटाने के लिए पड़ोसी देश आए दिन बेबुनियाद आरोप लगाता रहता है। उन्होंने कहा कि भारत ने कहीं भी और कभी भी रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल नहीं किया है। इससे पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता डॉ. मोहम्मद फैसल ने बृहस्पतिवार को कहा था कि भारत कश्मीर में रासायनिक हथियारों का प्रयोग कर रहा है, जो अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन है।
विज्ञापन