फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   india rejects china absurd claim in arunachal pradesh mea said was and will remail integral part

China: 'अरुणाचल प्रदेश, भारत का अभिन्न अंग था, है और रहेगा', भारत ने चीन के बेतुके बयान को किया खारिज

Tue, 19 Mar 2024 04:04 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 19 Mar 2024 04:04 PM IST
सार

विदेश मंत्रालय ने कहा कि 'चीन की तरफ से बार-बार आधारहीन तर्क दिए जा रहे हैं। अरुणाचल प्रदेश, भारत का अभिन्न हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा।' 

विज्ञापन
india rejects china absurd claim in arunachal pradesh mea said was and will remail integral part
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल (वीडियो ग्रैब) - फोटो : ANI

विस्तार

भारत ने चीन के अरुणाचल प्रदेश को लेकर दिए गए बेतुके बयान को सिरे से खारिज कर दिया है और  अरुणाचल प्रदेश पर चीन के दावे को आधारहीन बताया है। भारत ने कहा है कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न हिस्सा था, है और रहेगा। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इसे लेकर आधिकारिक बयान जारी किया है और कहा है कि भारत की विकास यात्रा का लाभ अरुणाचल प्रदेश के लोगों को मिलता रहेगा। 
विज्ञापन


क्या कहा विदेश मंत्रालय ने
भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि 'चीन के रक्षा मंत्रालय की तरफ से भारत के राज्य अरुणाचल प्रदेश पर किए बेतुके दावे पर हमने नोटिस लिया है। चीन की तरफ से बार-बार आधारहीन तर्क दिए जा रहे हैं। अरुणाचल प्रदेश, भारत का अभिन्न हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा। अरुणाचल प्रदेश के लोगों को आधारभूत ढांचे के विकास और अन्य विकास परियोजनाओं का लाभ मिलता रहेगा।'
विज्ञापन


चीन के विदेश मंत्रालय ने दिया था बयान
विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया चीनी सेना के उस दावे के बाद सामने आई है, जिसमें चीन ने अरुणाचल प्रदेश को चीनी क्षेत्र का हिस्सा बताया था। चीन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल झांग जियाओगांग ने कहा था कि 'जिजांग (तिब्बत का चीनी नाम) चीन का हिस्सा है और चीन भारत के कथित अरुणाचल प्रदेश को न कभी स्वीकार करेगा और इसका सख्ती से विरोध करता है।' पीएम मोदी ने हाल ही में अरुणाचल प्रदेश में सेला टनल का उद्घाटन किया था। उसके बाद ही चीन ने अरुणाचल को लेकर बयान दिया। जिस पर भारत ने अपनी प्रतिक्रिया में चीन को कड़ा जवाब दिया है। चीन की तरफ से 15 मार्च को यह बयान दिया गया। भारत पहले भी चीन के ऐसे दावों को सिरे से खारिज कर चुका है। भारत ने अपने पूर्व के एक बयान में कहा था कि चीन का भारतीय नेताओं के अरुणाचल दौरे का विरोध बेतुका है और इसका कोई आधार नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed