{"_id":"5797f1224f1c1b356421f3c8","slug":"india-rejected-visa-application-of-terrorist-hafiz-saeed","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी हाफिज सईद को भारत नहीं देगा वीजा, आवेदन किया खारिज ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आतंकी हाफिज सईद को भारत नहीं देगा वीजा, आवेदन किया खारिज
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Wed, 27 Jul 2016 04:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड और जमात-उद-दावा (जेयूडी) के प्रमुख हाफिज सईद को भारत सरकार वीजा नहीं देगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सईद के नेतृत्व वाले 30 सदस्यीय दल ने घायल कश्मीरियों के इलाज में मदद के लिए वीजा आवेदन किया था जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि जमात प्रमुख अपने साथ 15 डॉक्टरों और नेत्ररोग विशेषज्ञों को कश्मीर ले जाकर घायलों का इलाज का ढोंग कर रहा है। भारतीय अधिकारी ने कहा, ‘जमात-उद-दावा के सदस्यों को वीजा देने का कोई सवाल ही नहीं उठता।’
विज्ञापन
उनसे इस खबर पर प्रतिक्रिया पूछी जा रही थी। लाहौर से जानकारी मिली थी कि जेयूडी की मुस्लिम मेडिकल मिशन टीम ने वीजा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर इसे कूरियर के जरिये भारत भेजा है। आवेदकों ने वीजा आवेदन में तर्क दिया था कि वे मानवता के आधार पर कश्मीर जाकर उन घायलों का इलाज करना चाहते हैं जो भारतीय सेना के साथ संघर्ष में घायल हैं।
विज्ञापन
मिशन के प्रमुख संयोजक नसीर हमदानी ने कहा, ‘मेडिकल टीम का एकमात्र मकसद घायल कश्मीरियों का इलाज करना है। हम विशुद्ध से मानवता के उद्देश्य के लिए कश्मीर जाना चाहते हैं। लेकिन भारतीय दूतावास ने हमारे आवेदन खारिज कर दिए हैं।’