फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India records 3,947 new Covid 19 cases in last 24 hours

Covid Update: एक दिन में मिले 3,947 कोविड संक्रमित, सक्रिय केस 39 हजार से ज्यादा

Fri, 30 Sep 2022 10:29 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 30 Sep 2022 10:29 PM IST
सार

COVID-19 के केस एक दिन में 3,947 बढ़कर कुल 4,45,87,307 हो गए। इसी तरह 18 और मौतों के साथ कुल मृतक संख्या 5,28,629 तक पहुंच गई। इसमें केरल में पूर्व में हुई नौ मौतें शामिल हैं। 

विज्ञापन
India records 3,947 new Covid 19 cases in last 24 hours
चेन्नई में कोविड19 की जांच के लिए बनाए गए किओस्क केंद्र पर नमूना एकत्र करने के लिए इंतजार करता एक स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : PTi

विस्तार

देश में बीते 24 घंटे में 3,947 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब सक्रिय केस घटकर 39,583 हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार COVID-19 के केस एक दिन में 3,947 बढ़कर कुल 4,45,87,307 हो गए। इसी तरह 18 और मौतों के साथ कुल मृतक संख्या 5,28,629 तक पहुंच गई। इसमें केरल में पूर्व में हुई नौ मौतें शामिल हैं। 

विज्ञापन

 


देश में सक्रिय मामले कुल संक्रमितों के 0.09 फीसदी हैं। वहीं, कोविड से ठीक होने वालों की दर 98.73 फीसदी हो गई है। दैनिक संक्रमण दर 1.23 फीसदी है, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 1.44 फीसदी है।

विज्ञापन


सक्रिय केस 1167 घटे
बीते 24 घंटे में सक्रिय कोविड केस में 1,167 की गिरावट आई, जबकि बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,40,19,095 हो गई। मृत्यु दर 1.19 फीसदी है।

बीते 75 दिनों में 16 करोड़ एहतियाती खुराक दी गई
75 दिनों तक चलने वाले 'कोविड टीकाकरण अमृत महोत्सव' के दौरान देश में पात्र आबादी को लगभग 16 करोड़ एहतियाती खुराक दी गई हैं। इससे बूस्टर खुराक कवरेज आठ से बढ़कर 27 प्रतिशत हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 15 जुलाई से शुरू हुए इस अभियान के तहत सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा 18 साल से अधिक की आबादी के बीच एहतियाती खुराक बढ़ाने के लिए विशेष टीकाकरण अभियान चलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीकों की अब तक 218 करोड़ खुराक
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में जारी राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कुल 218.52 करोड़ वैक्सीन खुराक दी जा चुकी हैं। इनमें से 94.84 करोड़ ने दो डोज और 21.19 करोड़ ने अतिरिक्त ऐहतियाती खुराक ले ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed