फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   india reactions on bangladesh garment workers protest ganges water treaty

'बांग्लादेश के हालात पर भारत की नजर': विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस; दोनों देशों के संबंधों पर क्या कहा?

Tue, 03 Nov 2026 07:13 PM IST
अमन मौर्या पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अमन मौर्या Updated Tue, 03 Nov 2026 07:13 PM IST
सार

बांग्लादेश में वेतन वृद्धि को लेकर कपड़ा मजदूरों के हिंसक प्रदर्शनों पर भारत ने नजर बनाए रखने की बात कही है। नियमित मीडिया ब्रीफिंग में विदेश मंत्रालय ने गंगा जल संधि और द्विपक्षीय संबंधों पर भी भारत की स्थिति स्पष्ट की है।

विज्ञापन
india reactions on bangladesh garment workers protest ganges water treaty
बांग्लादेश में मजदूरों के प्रदर्शन पर क्या बोला विदेश मंत्रालय? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बांग्लादेश में कपड़ा उद्योग के मजदूरों के विरोध प्रदर्शन पर भारत ने प्रतिक्रिया दी है। भारत ने कहा कि वह बांग्लादेश की स्थिति पर नजर रख रहा है। बता दें कि कपड़ा उद्योग के मजदूर वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। तोड़फोड़ और हिंसा की खबरें सामने आने के बाद अधिकारियों ने अतिरिक्त अर्धसैनिक बलों को तैनात किया है।
विज्ञापन


बांग्लादेश गारमेंट मैन्युफैक्चरर्स एंड एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन (बीजीएमईए) के मुताबिक, विरोध प्रदर्शनों के कारण ढाका, गाजीपुर और मध्य मैमनसिंह में पंजीकृत करीब 4,000 कपड़ा कारखानों में से 670 को बंद करना पड़ा है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अपनी नियमित मीडिया ब्रीफिंग में कहा, 'हम बांग्लादेश की स्थिति पर नजर रख रहे हैं। वहां कुछ घटनाक्रम हुए हैं और हम उन पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।' उन्होंने कहा, 'भारत-बांग्लादेश संबंधों की बात करें तो हम सकारात्मक, दूरदर्शी और रचनात्मक संबंधों की दिशा में काम करना चाहते हैं।'
विज्ञापन


गंगा जल संधि पर क्या बोला विदेश मंत्रालय?
भारत और बांग्लादेश के बीच गंगा जल संधि को लेकर पूछे गए सवाल पर जायसवाल ने कहा कि दोनों देशों के बीच एक संयुक्त नदी आयोग है। यह गंगा सहित सभी सीमा पार नदियों पर चर्चा के लिए एक व्यवस्थित तंत्र है। दोनों देशों के बीच दिसंबर 1996 में गंगा जल संधि पर हस्ताक्षर हुए थे। इसके तहत दोनों देशों के बीच नदी के पानी के बंटवारे की व्यवस्था की गई थी। यह संधि इसी साल समाप्त हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांग्लादेशी प्रधानमंत्री के भारत दौरे पर क्या कहा?
बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान के भारत दौरे पर आने की संभावना से जुड़े सवाल पर जायसवाल ने सीधे तौर पर कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा, 'हम बांग्लादेश के प्रधानमंत्री को भारत आने का निमंत्रण पहले ही दे चुके हैं। अगर इस बारे में कोई नई जानकारी होगी तो मैं आपको सूचित करूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed