फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India Raveesh Kumar World community Pakistan not serious about punishing 26/11 culprits

भारत ने कहा- दुनिया जानती है कि पाकिस्तान 26/11 के दोषियों को सजा दिलाने के लिए गंभीर नहीं

Sat, 07 Dec 2019 10:11 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 07 Dec 2019 10:11 AM IST
विज्ञापन
India Raveesh Kumar World community Pakistan not serious about punishing 26/11 culprits
हाफिज सईद - फोटो : ANI

भारत ने एक बार फिर आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को घेरते हुए हुए कहा कि सारी दुनिया जानती है कि पाकिस्तान में 26/11 के दोषियों के साथ क्या किया जा रहा है। 26/11 के सभी आरोपी बड़े आराम से पाकिस्तान में जनसभाएं करते हैं और बिरयानी खाते हैं। उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। 

विज्ञापन


भारत ने शुक्रवार को कहा कि विश्व समुदाय का मानना है कि पाकिस्तान लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के संस्थापक हाफिज सईद और 2008 के मुंबई हमलों की योजना बनाने और उसे अंजाम देने में शामिल अन्य लोगों पर मुकदमा चलाने के लिए बिल्कुल भी गंभीर नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने लश्कर के ऑपरेशन कमांडर जकीउर रहमान लखवी सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया था, जिन्होंने 26/11 हमलों की योजना बनाने, वित्तपोषण करने और उन्हें अंजाम देने के लिए शामिल थे। हालांकि, इनका मुकदमा कई वर्षों से रुका हुआ है और लखवी को 2015 में जमानत पर रिहा कर दिया गया था। दूसरी ओर 26/11 हमले का मास्टरमाइंड और आरोपी हाफिज सईद के खिलाफ पाकिस्तान ने कोई कार्रवाई नहीं की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि अब पाकिस्तान की यह जिम्मेदारी बनती है कि वह इन आरोपियों पर कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि ये सभी आरोपी कोई ना कोई बहाना बनाकर जेल जाने से बच चुके हैं, ये इस तरह नहीं चलने वाला है। पाकिस्तान को कार्रवाई करना ही होगा। 

उन्होंने कहा कि वैश्विक समुदाय के बीच एक भावना है कि पाकिस्तान उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए गंभीर नहीं है जो मुंबई आतंकवादी हमलों में शामिल हैं। 


प्रवक्ता ने आगे कहा कि हम सभी जानते हैं कि हमले में अपराधी कौन थे, हम सभी जानते हैं कि मास्टरमाइंड कौन है। हम इस बात से भी अवगत हैं कि इस हमले का मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहा है, वह पाकिस्तान की मेहमाननवाजी का आनंद ले रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed