फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   india rating goes down in fitch rating

फिच ने भारत की रेटिंग गिराई, कहा- नोटबंदी के कारण पड़ा प्रतिकूल प्रभाव

Thu, 12 Jan 2017 08:57 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 12 Jan 2017 08:57 AM IST
विज्ञापन
india rating goes down in fitch rating
फिच रेटिंग
फिच रेटिंग ने साल 2016-17 वित्त वर्ष में  भारत की रेटिंग 7.4 फीसदी से घटाकर 6.9 फीसदी कर दी है। उनका कहना है कि 8 नवंबर की गई नोटबंदी के बाद अनिश्चितता के कारण इसमें कटौती की गई है।
विज्ञापन


बताते चलें कि फिच ने मंगलवार को अपनी द्विमासिक रेटिंग जारी की है। अपने न्यूजलेटर में फिट ने कहा, '8 नवंबर के बाद भारत की अर्थव्यवस्था में कमी आई है। इसे देखते हुए विकास दर का पूर्वानुमान घटाना पड़ा है।
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, फिच ने कहा है कि इस कदम से कुछ लाभ की संभावना है, जो कि ज्यादा नकारात्मक है। स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता है कि सरकार के वित्तीय और मध्यम अवधि विकास दर में कोई बदलाव ला सके। फिच ने कहा है कि नोटबंदी का असर जितने दिन रहेगा, उतने दिन अर्थव्यवस्था पर असर होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

नोटबंदी का पड़ा असर

india rating goes down in fitch rating
नए नोट
फिच ने कहा कि नोटबंदी की पहल सकारात्मक थी और सुधार के प्रयासों को ध्यान में रखकर की गई थी। लेकिन, इससे अल्पकालिक नुकसान हुआ है। उपभोक्ता वस्तुओं के क्षेत्र पर बुरा प्रभाव पड़ा है। नकदी की कमी के कारण उपभोक्ताओं ने अपने खर्च में काफी कटौती की। 

वित्तीय सेवा कंपनी ने एक बयान में कहा, “इस तिमाही की शुरुआत ज्यादातर कारोबार के लिए सकारात्मक ढंग से हुई थी। लेकिन, 8 नवंबर को की गई नोटबंदी के कारण वित्त वर्ष 2016-17 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में सभी किस्म के कारोबार पर पानी फिर गया।” 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed