फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India proposes dates for scheduled border talks with Bangladesh

Border: हिंसाग्रस्त बांग्लादेश से सीमाओं को लेकर वार्ता करेगा भारत, बैठक के लिए तारीखों का रखा प्रस्ताव, पढ़ें

Wed, 04 Sep 2024 08:30 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 04 Sep 2024 08:30 PM IST
सार

हिंसा, राजनीतिक स्थिरता के बाद बांग्लादेश का एक उच्च-स्तरीय राजनयिक प्रतिनिधिमंडल अगले महीने भारत आ सकता है। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार नई दिल्ली ये प्रतिनिधिमंडल अपने समकक्षों के साथ पारंपरिक द्विवार्षिक सीमा वार्ता के लिए दौरा सकता है।

विज्ञापन
India proposes dates for scheduled border talks with Bangladesh
भारत ने बांग्लादेश के साथ सीमा वार्ता की तारीखों का रखा प्रस्ताव - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

भारत और बांग्लादेश के बीच अगले महीने पारंपरिक द्विवार्षिक सीमा वार्ता होने की उम्मीद है। दरअसल भारत ने बांग्लादेश के साथ सीमा वार्ता की तारीखों का प्रस्ताव रखा है, वहीं सूत्रों के अनुसार बांग्लादेश का एक उच्च-स्तरीय राजनयिक प्रतिनिधिमंडल अगले महीने भारत आ सकता है। पिछले महीने शेख हसीना सरकार के पतन के बाद सूचनाओं के आदान-प्रदान और साझा करने के लिए दोनों पड़ोसियों के वरिष्ठ अधिकारियों की ये पहली बैठक होगी। 
विज्ञापन


BSF डीजी और BGB डीजी के नेतृत्व में वार्ता
जानकारी के मुताबिक बीएसएफ महानिदेशक (डीजी) और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के डीजी के नेतृत्व में दोनों पक्षों के बीच ये वार्ता होगी। भारत ने इन वार्ताओं के लिए दो तिथियों का प्रस्ताव दिया है, एक इस महीने के अंत में और दूसरी अक्टूबर के लिए। सूत्रों के अनुसार बांग्लादेशी पक्ष ने संकेत दिया है कि वे बाद की तिथि चुन सकते हैं और आगमन और वापसी के दिनों सहित लगभग चार-पांच दिनों के लिए भारत की यात्रा कर सकते हैं।
विज्ञापन


सीमा प्रबंधन समेत कई मुद्दों पर चर्चा संभव
सूत्रों अनुसार आगामी बैठक व्यापक सीमा प्रबंधन, सीमा पार अपराधों पर अंकुश लगाने, सीमा पर वास्तविक समय की खुफिया जानकारी साझा करने में आपसी समन्वय और बांग्लादेश में हाल के घटनाक्रमों से संबंधित पारंपरिक मुद्दों और विषयों पर आयोजित की जाएगी, जो बैठक की रूपरेखा तय कर सकते हैं। बता दें कि बीएसएफ देश के पूर्वी हिस्से में बांग्लादेश के साथ 4,096 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय भारतीय सीमा की रक्षा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछली बार ढाका में हुई थी डीजी-स्तरीय वार्ता
ये वार्ता बीएसएफ और बीजीबी के बीच डीजी-स्तरीय वार्ता का 55वां संस्करण होगा, जिसमें गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, मादक पदार्थ निरोधक, सीमा शुल्क और दोनों देशों की कुछ अन्य संघीय एजेंसियों के अधिकारी भी शामिल होंगे, जिनकी सीमा प्रबंधन में हिस्सेदारी है। इन वार्ताओं का अंतिम संस्करण मार्च में ढाका में आयोजित किया गया था। सूत्रों ने बताया कि इस बैठक के दौरान, तत्कालीन बीएसएफ डीजी नितिन अग्रवाल के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल 4,000 किलोमीटर से अधिक लंबी सीमा पर 92 संवेदनशील पैच पर एकल पंक्ति बाड़ लगाने के लिए बांग्लादेश की सहमति हासिल करने में सफल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed