{"_id":"5de7cf3f8ebc3e548c3d0a8a","slug":"india-presents-maldives-interceptor-vessel-for-cooperation-peace-and-security-in-indian-ocean","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत ने मालदीव को भेंट किया इंटरसेप्टर पोत, शांति और सुरक्षा के लिए सहयोग : मोदी ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत ने मालदीव को भेंट किया इंटरसेप्टर पोत, शांति और सुरक्षा के लिए सहयोग : मोदी
Wed, 04 Dec 2019 08:54 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Wed, 04 Dec 2019 08:54 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
बुधवार को मालदीव को तीव्र इंटरसेप्टर पोत भेंट किए जाने के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि करीबी मित्र होने के नाते भारत, मालदीव के विकास के लिए उसके साथ भागीदारी को लेकर प्रतिबद्ध है। दोनों देश हिंद महासागर क्षेत्र में शांति और आपसी सुरक्षा के लिए सहयोग बढाएंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम में कहा कि भारत सरकार की ‘पड़ोसी पहले’ और मालदीव की ‘भारत पहले’ नीतियों से सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंध प्रगाढ़ हुए हैं। उन्होंने कहा कि आगामी वर्षों में भारत के सहयोग वाली परियोजनाओं से मालदीव के लोगों को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन
कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि करीबी मित्र होने के नाते भारत लोकतंत्र और विकास के लिए मालदीव के साथ भागीदारी को लेकर प्रतिबद्ध है । उन्होंने कहा कि हम हिंद महासागर क्षेत्र में शांति और आपसी सुरक्षा के लिए अपना सहयोग भी बढ़ाएंगे।
विज्ञापन