{"_id":"66814c70463264f4ad03b2be","slug":"india-prepares-1st-comprehensive-list-of-fauna-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Biodiversity: जीव-जंतुओं की सूची तैयार करने वाला दुनिया का पहला देश बना भारत, जानिए इसकी खास बातें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Biodiversity: जीव-जंतुओं की सूची तैयार करने वाला दुनिया का पहला देश बना भारत, जानिए इसकी खास बातें
Sun, 30 Jun 2024 05:45 PM IST
मिथिलेश नौटियाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मिथिलेश नौटियाल
Updated Sun, 30 Jun 2024 05:45 PM IST
सार
Biodiversity: भारत, जैव विविधता के बारे में दस्तावेज संपादित करने वाला वैश्विक रूप से पहला अग्रणी देश बन गया है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने इस बात की जानकारी दी। जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया में इस पोर्टल की शुरुआत की गई।
विज्ञापन
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव
- फोटो : केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में जीव-जंतुओं की पहली सूची तैयार की गई है। इस सूची में 1,04,561 नस्ल के जीव जंतुओं की जानकारी दी गई है। इसी के साथ ऐसा काम करने वाला भारत, दुनिया का पहला देश बन गया है।
विज्ञापन
ऐसा करने वाला दुनिया का पहला देश बना भारत- भूपेंद्र यादव
कोलकाता स्थित भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया-जेएसआई) के 109वें स्थापना दिवस पर भारत के जीव जंतुओं की सूची के पोर्टल (Fauna of India Checklist Portal) की शुरुआत की गई। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा इसी के साथ भारत दुनिया का पहला देश बन गया, जहां जीव-जंतुओं की प्रजातियों के बारे में पहला व्यापक दस्तावेज तैयार किया गया। इस तरह से भारत, जैव विविधता के बारे में दस्तावेज संपादित करने वाला वैश्विक रूप से पहला अग्रणी देश बन गया है।
विज्ञापन
शोधकर्ताओं और शिक्षाविदों के लिए मददगार साबित होगी सूची
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि जीव जंतुओं की यह सूची शोधकर्ताओं और शिक्षाविदों के लिए मददगार साबित होगी। इस दस्तावेज में जीव-जंतुओं की ज्ञात प्रजातियों की 121 सूचियां तैयार की गईं हैं। इसके अलावा इस सूची में विलुप्तप्राय और संकटग्रस्त जीव-जंतुओं को भी शामिल किया गया है। इसमें 36 प्रकार के फाइला (शारीरीक विशेषता के आधार पर तैयार किया गया जीव-जंतुओं का समूह ) को शामिल करने वाले सभी ज्ञात टैक्सा (उप-प्रजाति का पदानुक्रमित वर्गीकरण) की 121 सूचियां शामिल हैं।
विज्ञापन
‘जैव विविधता संरंक्षण के मामले में भारत दुनिया का अग्रणी देश’
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि भारत, जैव विविधता संरंक्षण के मामले में भारत दुनिया का अग्रणी देश है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने के बाद ‘एक पेड़ मां के नाम’ के रूप में पहला व्यापक कार्यक्रम चलाया। भूपेंद्र यादव ने केंद्र सरकार द्वारा चीता जैसी बड़ी बिल्लियों, जैव विविधिता और जीव जंतुओं के संरंक्षण के लिए उठाए गए कदमों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत में चीता का पुनर्वास एक सफल कार्यक्रम साबित हुआ है।