फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India Pakistan to hold flag meeting today Sources Latest News Update

India-Pak Flag Meet: पाकिस्तान के साथ हुई फ्लैग मीटिंग, भारत ने सीमा पार से गोलीबारी-IED हमलों का मुद्दा उठाया

Fri, 21 Feb 2025 11:18 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 21 Feb 2025 11:18 AM IST
सार

राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा पर सीमा पार से गोलीबारी की अलग-अलग घटनाओं में दो सैन्यकर्मी घायल भी हुए थे, जबकि पिछले सप्ताह एक बारूदी सुरंग विस्फोट में एक और सैन्यकर्मी घायल हो गया था। भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी पक्ष को भी भारी नुकसान हुआ।

विज्ञापन
India Pakistan to hold flag meeting today Sources Latest News Update
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अविनाश संब्याल

विस्तार

भारत और पाकिस्तान ने शुक्रवार को फ्लैग मीटिंग की। इस दौरान जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सीमा पार से गोलीबारी और आईईडी हमले की कई हालिया घटनाओं के बाद तनाव कम करने को लेकर बात हुई। सूत्रों के मुताबिक, ब्रिगेड-कमांडर स्तर की फ्लैग मीटिंग चक्कन-दा-बाग क्रॉसिंग पॉइंट क्षेत्र में हुई, जिसमें दोनों पक्षों ने सीमा पर शांति बनाए रखने की जरूरत पर जोर दिया।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



75 मिनट लंबी बैठक सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई
उन्होंने बताया कि 75 मिनट लंबी बैठक सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई। बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई और दोनों पक्ष सीमा पर शांति के व्यापक हित में संघर्ष विराम समझौते का सम्मान करने पर सहमत हुए। 25 फरवरी, 2021 को दोनों देशों के बीच समझौते के नवीनीकरण के बाद से जम्मू और कश्मीर की सीमाओं पर संघर्ष विराम उल्लंघन दुर्लभ हो गया है।

क्यों पड़ी जरूरत?
इससे पहले 11 फरवरी को जम्मू क्षेत्र के अखनूर सेक्टर में संदिग्ध आतंकवादियों की ओर से किए गए एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) हमले में एक कैप्टन सहित दो भारतीय सेना के जवान मारे गए और एक अन्य घायल हो गया। ऐसे ही 10 और 14 फरवरी को राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा के पार से छोटे हथियारों से गोलीबारी की अलग-अलग घटनाओं में दो सैन्यकर्मी घायल हो गए, जबकि पिछले सप्ताह पुंछ में अलग-अलग बारूदी सुरंग विस्फोटों में दो और सैन्यकर्मी घायल हुए थे। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की तरफ हुए नुकसान की सीमा का तुरंत पता नहीं चल पाया है, लेकिन अधिकारियों ने कहा कि दुश्मन सेना को भी भारी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed