Tension: पाकिस्तान का नापाक प्लान, अभी तक नहीं बंद किया हवाई क्षेत्र; लाहौर के पास देखे गए दो नागरिक विमान
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट साफ तौर पर देखने को मिल रही है। जहां पड़ोसी आय दिन अपने नए नए नापाक प्लान से भारतीय क्षेत्र में हमले करने की कोशिश कर रहा है। इसी बीच लाहौर के पास दो पाकिस्तानी नागरिक प्लेन भी देखे गए।
विस्तार
आतंकवादियों का पनाहगाह पाकिस्तान ऑपरेशन सिंदूर के बाद अपने नापाक इरादे अलग-अलग अंदाज में दिखा रहा है। एक तरफ जहां साइबर हमले की बात चल रही है, तो दूसरी ओर पाकिस्तान के लाहौर के पास दो वाणिज्यिक (नागरिक) विमान देखे गए। सूत्रों की माने तो इस तनावपूर्व स्थिति में पाकिस्तान नागरिक उड़ानों को अपने ढाल की तरह इस्तेमाल कर रहा है।
बता दें कि तनाव के बीच भारतीय वायुसेना ने उत्तरी क्षेत्र में घुसपैठ कर रहे ड्रोन को रोका और जवाबी कार्रवाई की। सरकारी सूत्रों ने आज दिन में जानकारी दी कि गुरुवार रात पाकिस्तान ने अपना हवाई क्षेत्र बंद नहीं किया और सिविल उड़ानों को जारी रखा। इसी दौरान पाकिस्तान ने चोरी-छिपे तुर्की में बने ड्रोन भारत के शहरों की ओर भेजे।
नागरिक विमान का इस्तेमाल कर रहा पाकिस्तान
मामले में केंद्र सरकार की ओर से जारी बयान में आरोप लगाया है कि पाकिस्तान ने इन नागरिक विमानों का इस्तेमाल ढाल की तरह किया ताकि भारत की वायु रक्षा प्रणाली ड्रोन को लक्ष्य बनाने में सावधान रहे। साथ ही नागरिक विमानों को नुकसान न पहुंचे।
ये भी पढ़ें:- India-Pakistan Tension: पाकिस्तान से तनाव के बीच ज्यादातर हवाई सेवाएं सामान्य, 32 एयरपोर्ट 15 मई तक बंद
किन-किन विमानों को देखा गया
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लहौर के पास देखे गए नागरिक विमानों में एक विमान, PIA 306, कराची से लाहौर की उड़ान पर था और यह अंतरराष्ट्रीय सीमा के बहुत करीब देखा गया। दूसरा विमान, ABQ406 भी कराची से लाहौर आ रहा था और पाकिस्तानी समय के अनुसार रात 10 बजे लाहौर में उतरने वाला था। हालांकि मामले में सरकार का कहना है कि यह एक सोची-समझी चाल थी जिससे ड्रोन हमले छुपाए जा सकें और भारत की प्रतिक्रिया को रोका जा सके।
ये भी पढ़ें:- Opration Sindoor: 'मेरी इच्छा के विरुद्ध सेना में शामिल हुआ मुरली', पिता बोले- देश की सेवा करना चाहता था बेटा
भारत-पाकिस्तान के बीच क्यों बढ़ा तनाव, समझिए
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला किया। धर्म पूछकर उन्हें गोली मारी, जिसके बाद पूरे भारत में आक्रोश का माहौल बढ़ गया। देश में आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रावई की मांग तेज हो गई। इसी दौरान 6-7 मई की दरमियानी रात भारत ने जवाबी कार्रवाई की और ऑपरेशन सिंदूर के तहत 24 मिसाइलें दागी। साथ ही आतंकियों के नौ ठिकानों को नष्ट कर दिया। इसके बाद आठ मई को पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों पर हमला करने की कोशिश की। गुरुवार देर रात को भी पाकिस्तान ने जम्मू, जैसलमेर समेत तमाम जगह ड्रोन हमले की कोशिश की। इसका भी भारत ने करारा जवाब दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.