फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India Pakistan Tension Karan Singh Said give exemption to the armed forces was correct News In Hindi

IND-PAK Ceasefire: 'भारत-पाकिस्तान से पहले ट्रंप का घोषणा करना चौंका रहा', कांग्रेस नेता कर्ण सिंह का सवाल

Mon, 12 May 2025 03:01 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 12 May 2025 03:01 AM IST
सार

भारत-पाकिस्तान तनाव पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. कर्ण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बहुत अच्छा काम किया, जब उन्होंने भारतीय सशस्त्र बलों को स्वतंत्रता दी और सैन्य को पूरी छूट दी। साथ ही कांग्रेस नेता ने मामले में डोनाल्ड ट्रंप के हस्तक्षेप को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। आइए जानते है कि उन्होंने क्या कहा...

विज्ञापन
India Pakistan Tension Karan Singh Said give exemption to the armed forces was correct News In Hindi
वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. कर्ण सिंह - फोटो : एजेंसी

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ कर्ण सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना की तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बहुत अच्छा काम किया, जब उन्होंने भारतीय सशस्त्र बलों को स्वतंत्रता दी और सैन्य को पूरी छूट दी, ताकि वे अपना काम कर सकें। डॉ सिंह ने कहा कि सशस्त्र बलों ने पेशेवर तरीके से संयम और परिपक्वता के साथ कार्य किया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भारतीय सेना ने पूरी जिम्मेदारी और सूझबूझ से कदम उठाए, जिससे स्थिति को और अधिक बिगड़ने से रोका गया।

विज्ञापन

ट्रंप के हस्तक्षेप पर बोले कर्ण सिंह
इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से संघर्ष विराम की घोषणा को चौकाने वाला बताया। उन्होंने कहा कि यह पहला मौका नहीं है जब किसी तीसरी पार्टी ने हस्तक्षेप किया है। उदाहरण के तौर पर, 1965 की युद्ध के बाद हम ताशकंद समझौते के लिए गए थे, जिसमें सोवियत संघ ने मध्यस्थता की थी। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Tension: 'सैन्य टकराव में एक लड़ाकू विमान हुआ क्षतिग्रस्त', भारत से शिकस्त के बाद पाकिस्तानी सेना का कबूलनामा
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि इस बार जो दिलचस्प बात रही, वह यह थी कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हस्तक्षेप की घोषणा सबसे पहले की, जो कि शायद टाला जा सकता था। उन्होंने कहा कि तनाव बढ़ने से दोनों पक्षों को भारी नुकसान होता इसलिए इसे टाला गया। उनका कहना था कि यदि स्थिति और बढ़ती, तो दोनों पक्षों को भारी नुकसान उठाना पड़ता, लेकिन  समय रहते स्थिति को नियंत्रित किया गया। 

ये भी पढ़ें:- Who Are Heroes of Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के तीन बड़े नायकों ने बताई पूरी कहानी, जानें इनके बारे में

भारत-पाकिस्तान से पहले ट्रंप ने की थी घोषणा
बता दें कि बीते शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संघर्ष विराम को लकर भारत-पाकिस्तान की घोषणा से पहले सोशल मीडिया ट्रुथ पर लिखा कि रात में अमेरिका की मध्यस्थता में हुई लंबी बातचीत के बाद मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल संघर्षविराम पर सहमत हो गए हैं। उन्होंने कहा कि मैं दोनों देशों को कॉमनसेंस, समझदारी से भरा फैसला लेने के लिए बधाई देता हूं! इस महत्वपूर्ण विषय पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद!

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed