फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan’s military admits one of its aircraft suffered ‘minor damage’ in confrontation with India

Tension: 'सैन्य टकराव में एक लड़ाकू विमान हुआ क्षतिग्रस्त', भारत से शिकस्त के बाद पाकिस्तानी सेना का कबूलनामा

Mon, 12 May 2025 02:08 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 12 May 2025 02:08 AM IST
सार

भारत से शिकस्त मिलने के बाद पाकिस्तान अब अपनी हदें पहचान चुका है। यही कारण है कि संघर्ष विराम की घोषणा के बाद पाकिस्तानी सेना ने माना कि भारत के साथ सैन्य कार्रवाई में हमारा एक लड़ाकू विमान क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही पाकिस्तानी सेना ने भारतीय पायलट की गिरफ्तारी की खबरों को अफवाह बताया।

विज्ञापन
Pakistan’s military admits one of its aircraft suffered ‘minor damage’ in confrontation with India
भारत-पाकिस्तान तनाव - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच शुरू हुए तनाव में भारत ने आतंकियों के पनाहगाह पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। इसके बावजूद भी पाकिस्तान ने कई सारे झूठे दावे किए, जिसके बाद पाकिस्तानी सेना ने रविवार रात स्वीकार किया कि भारत के साथ हालिया सैन्य टकराव में उसका एक लड़ाकू विमान को क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, पाकिस्तानी सेना विमान से जुड़ी और कोई जानकारी साझा नहीं की।

विज्ञापन


बता दें कि बढ़ते तनाव को देखते पाकिस्तान ने भारत के सामने संघर्ष विराम की गुहार लगाई, जिसके बाद शनिवार को भारत और पाकिस्तान ने सभी सैन्य कार्रवाइयों और गोलीबारी को तत्काल प्रभाव से रोकने पर सहमति जताई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Armed Forces Briefing: पाकिस्तान को भारी नुकसान.. भारत ने हाईटेक विमान गिराए; पड़ोसी के 40 सैनिक-100 आतंकी ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन

एक लड़ाकू विमान हुआ क्षतिग्रस्त
दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम के घोषणा के बाद पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने एयरफोर्स और नेवी अधिकारियों के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने ऑपरेशन बुनयान-उल-मरसूस के संचालन और निष्कर्ष की जानकारी दी। जहां शरीफ चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान का केवल एक विमान क्षतिग्रस्त हुआ है। इसके साथ ही जब उनसे पूछा गया कि क्या कोई भारतीय पायलट पकड़ा गया है, तो उन्होंने इसे फर्जी सोशल मीडिया रिपोर्ट बताते हुए खारिज कर दिया।


ये भी पढ़ें:- Why India Agreed for Ceasefire: जब पाकिस्तान ने भारत से गुजारिश की और कहा- आइए दुश्मनी छोड़ते हैं...

पड़ोसी के 40 सैनिक और 100 आतंकी ढेर
गौरतलब है कि ऑपरेशन सिंदूर और इसके बाद दोनों देशों के बीच सीजफायर समझौते को लेकर बनी सहमति के मुद्दे पर हुई प्रेस वार्ता में DGMO ने बताया कि पाकिस्तान की उकसावे वाली कार्रवाई के जवाब में भारत ने तगड़ा पलटवार किया। डीजीएमओ ने बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई की शाम पांच बजे से सीजफायर का समझौता हुआ, लेकिन पाकिस्तान ने भरोसा तोड़ा और संघर्ष विराम का उल्लंघन करना शुरू कर दिया। सीजफायर तोड़े जाने के बाद पाकिस्तान की तरफ से हुई गोलाबारी में भारतीय सेना के पांच जवान बलिदान हुए। हालांकि, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जब भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर हमला किया तो पड़ोसी देश के 35-40 सैनिक भी मारे गए। भारतीय सैन्य अधिकारी एयरमार्शल एके भारती ने उन ठिकानों के बारे में भी जानकारी दी जिस पर भारतीय वायुसेना ने सटीक हमले किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed