फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India-Pakistan Another cyber conspiracy of Pakistan failed Indian Army gave a befitting reply News In Hindi

Pahalgam: भारत की कार्रवाई के बाद बौखलाया पाकिस्तान, साइबर हमले की रची साजिश; भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब

Tue, 29 Apr 2025 05:58 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 29 Apr 2025 05:58 PM IST
सार

भारत सरकार की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट साफ तौर पर नजर आ रही है। तभी तो एक बार फिर पाकिस्तान ने भारत की साइबर सुरक्षा को भेदने की नापाक कोशिश की है। हालांकि भारतीय साइबर सुरक्षा प्रणाली ने इन सभी हमलों को समय रहते पहचानकर विफल कर दिया।

विज्ञापन
India-Pakistan Another cyber conspiracy of Pakistan failed Indian Army gave a befitting reply News In Hindi
पाकिस्तान के साइबर जालसाजों की नाकाम कोशिश - फोटो : ANI

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ कुछ सख्त कार्रवाई की, जिसके बाद पाकिस्तान की बौखलाहट उसकी हरकतों से साफ तौर पर नजर आ रही है। इसी बीच पाकिस्तान से संचालित साइबर अपराधियों ने एक बार फिर भारत की साइबर सुरक्षा को भेदने की नाकाम कोशिश की है। हालांकि भारतीय साइबर सुरक्षा प्रणाली ने इन सभी हमलों को समय रहते पहचानकर विफल कर दिया।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान समर्थित आईओके हैकर समूह ने आर्मी पब्लिक स्कूल श्रीनगर व रानीखेत, आर्मी वेलफेयर हाउसिंग ऑर्गनाइजेशन और भारतीय वायु सेना के प्लेसमेंट पोर्टल को निशाना बनाया। इसके तहत उनका मकसद वेबसाइटों को नुकसान पहुंचाना, सेवाएं बाधित करना और निजी डेटा चुराने की कोशिशें शामिल थीं। बता दें कि हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तान की भूमिका सामने आने के बाद अब पाकिस्तान भारत की ऑनलाइन सेवाओं को निशाना बनाने की नापाक चाल चल रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Pahalgam: पहलगाम हमले के बाद देशभर में अलर्ट, दिल्ली में हाईलेवल बैठक; जम्मू-कश्मीर में ताबड़तोड़ छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन

India-Pakistan Another cyber conspiracy of Pakistan failed Indian Army gave a befitting reply News In Hindi
पाकिस्तान के साइबर जालसाजों की नाकाम कोशिश - फोटो : ANI

पाकिस्तान की चालबाजी से भारत सतर्क
हालांकि, भारत की मज़बूत साइबर सुरक्षा प्रणाली ने इन हमलों को तुरंत पहचान लिया और चारों वेबसाइटों को समय रहते अलग कर क्षति से बचा लिया गया। कोई भी ऑपरेशनल या संवेदनशील नेटवर्क प्रभावित नहीं हुआ।वहीं, एलओसी पर भी भारत ने मजबूती से जवाब दिया है। 28-29 अप्रैल की रात को कुपवाड़ा, बारामुल्ला और अखनूर सेक्टर में पाकिस्तान की गोलीबारी का भारतीय सेना ने प्रभावशाली जवाब दिया। यह लगातार पांचवां दिन है जब भारत ने पाकिस्तानी उकसावे पर मुंहतोड़ प्रतिक्रिया दी है। 

पहलगाम आतंकी हमला, एज नजर
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बीते मंगलवार 22 अप्रैल को आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर 26 लोगों की नृशंस हत्या कर दी थी। सेना की वर्दी में आए दहशतगर्दों ने पहलगाम की बायसरन घाटी में पर्यटकों से पहले उनका धर्म पूछा, परिचय पत्र देखे और फिर हिंदू हो कहकर गोली मार दी।

ये भी पढ़ें:- Pahalgam Attack: पहलगाम हमले के बाद 48 पर्यटक स्थल बंद, जम्मू-कश्मीर सरकार ने खुफिया सूचना के बाद लिया फैसला

टीआरएफ ने ली हमले की जिम्मेदारी
तीन जुलाई से शुरू होने जा रही श्रीअमरनाथ यात्रा से पहले इस कायराना हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा से जुड़े गुट द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली है। फरवरी, 2019 में पुलवामा में हुए हमले के बाद से जम्मू-कश्मीर में यह सबसे बड़ा आतंकी हमला है। उस हमले में सीआरपीएफ के 47 जवान मारे गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed