फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India-Pak DGMO level talks: India emphasized that no targeted firing on civilians was carried out

पाक को भारत की दो टूक- LoC पर घुसपैठ और फायरिंग की चुकानी पड़ेगी बड़ी कीमत

Fri, 22 Sep 2017 05:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Fri, 22 Sep 2017 05:14 PM IST
विज्ञापन
India-Pak DGMO level talks: India emphasized that no targeted firing on civilians was carried out
एलओसी और अंतरराष्ट्रय सीमा पर जबरदस्त जवाबी कार्रवाई से बौखलाए पाकिस्तान की पहल पर दोनों देशों के डीजीएमओ ने हॉटलाइन पर बातचीत की।
विज्ञापन


भारत के डीजीएमओ ने दो टूक कहा, एलओसी पर पाक सेना की फायरिंग की आड़ में घुसपैठ और स्नाईपिंग की कार्रवाई पर पाकिस्तान को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी । पाक ने भारत पर आरोप लगाया की बीएसएफ की  फायरिंग में उसके पांच नागरिकों की मौत हुई।

सीमा पर चल रहे तनाव के बीच भारत और पाकिस्तान में डायरेक्टर जनरल आफ मिलेट्री आपरेशन (डीजीएमओ) स्तर की वार्ता हुई। भारत-पाक अधिकारियों के बीच एलओसी पर हो रही घुसपैठ, सीजफायर उल्लघंन समेत कई मसलों पर दोनों देशों के बीच बात हुई।
विज्ञापन


पाक डीजीएमओ ने वार्ता के दौरान भारतीय सैनिकों द्वारा जम्मू क्षेत्र में पाक नागरिकों को निशाना बनाए जाना का मुद्दा उठाया। पाक ने भारत पर आरोप लगाया कि भारतीय सैनिक कश्मीर क्षेत्र में पाकिस्तानी नागरिकों को टारगेट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके जवाब में भारतीय डीजीएमओ के अधिकारियों ने जवाब देते हुए कहा कि जम्मू क्षेत्र में पाक रेंजरों की ओर से कई बार सीजफायर उल्लघंन किया गया जिसका भारतीय सैनिकों ने जवाब दिया है। भारत ने साफ किया कि उसके सैनिकों ने कश्मीर में जानबूझकर पाक नागरिकों को निशाना नहीं बनाया है।


भारत ने कहा कि नागरिकों को निशाना बनाकर किसी तरह की गोलाबारी नहीं की गई है। भारत ने इस बातचीत में फिर से एलओसी पर जारी घुसपैठ का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। भारत ने कहा कि सीमापार से लगातार घुसपैठ की कोशिशें जारी हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed