फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India overtakes Italy and Spain to reach number five in the world in terms of covid19 infected

कोरोना संक्रमण के मामले में दुनिया में पांचवें नंबर पर पहुंचा भारत, इटली और स्पेन को छोड़ा पीछे

Sun, 07 Jun 2020 06:19 AM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 07 Jun 2020 06:19 AM IST
विज्ञापन
India overtakes Italy and Spain to reach number five in the world in terms of covid19 infected
भारत में कोरोना - फोटो : PTI

लगातार तीन दिनों से कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेज बढ़त के कारण भारत स्पेन को पीछे छोड़कर इस महामारी से प्रभावित दुनिया का पांचवां देश बन गया है। जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय के मुताबिक भारत में शनिवार रात तक 2,45,670 मरीज हो गए। भारत ने 24 घंटे में आश्चर्यजनक रूप से इटली और स्पेन को पीछे छोड़ दिया।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में एक दिन में 9,887 नए मरीज सामने आए और 294 लोगों की जान गई है। लगातार तीन दिन से देश में नौ हजार से ज्यादा नए मरीज मिल रहे हैं। शनिवार रात आठ बजे तक 2,36,657 संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन


वहीं, मृतकों का आंकड़ा 6642 पहुंच गया है। मंत्रालय के मुताबिक देश में  1,15,942 सक्रिय मरीज हैं और 1,14,073 इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 4,611 मरीज ठीक होकर घर गए हैं। आंकड़ों के मुताबिक अब तक 48.20 फीसदी मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये चार देश भारत से आगे

संक्रमितों के मामले में अब भारत से आगे अमेरिका, ब्राजील, रूस और ब्रिटेन हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि भारत में इस बीमारी से मृत्युदर रूस के अलावा अन्य देशों के मुकाबले बहुत कम है। अमेरिका में मृत्युदर 6 फीसदी, ब्राजील में 5.4 फीसदी, स्पेन में 9.4 फीसदी और ब्रिटेन तथा इटली में 14 फीसदी है। वहीं, रूस में सबसे कम करीब सवा फीसदी है। जबकि भारत में मृत्युदर तीन फीसदी से भी कम है।

1,37,938 सैंपलों की जांच

मंत्रालय के मुताबिक शनिवार रात तक देश में 45,24,317 सैंपलों की जांच हो चुकी है। जबकि पिछले 24 घंटे में ही 1,37,938 नमूनों की जांच की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed