फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India on top in case of fake news on internet : Microsoft

इंटरनेट पर फर्जी खबरों के मामले में भारत शीर्ष पर : माइक्रोसॉफ्ट

Wed, 06 Feb 2019 02:56 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Gaurav Pandey Updated Wed, 06 Feb 2019 02:56 AM IST
विज्ञापन
India on top in case of fake news on internet : Microsoft

इंटरनेट पर फर्जी खबरें चलने के मामले पर भारत सबसे आगे है और आने वाले दिनों में यह समस्या और बढ़ सकती है। यह खुलासा माइक्रोसॉफ्ट के वैश्विक सर्वे में हुआ है। माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक सामाजिक मेलजोल (सोशल सर्किल) इस खतरे को और बढ़ा रहा है।

विज्ञापन


22 देशों के बीच किए गए सर्वे में माइक्रोसॉफ्ट ने पाया कि फर्जी खबरों के मामले में 64 फीसदी भारतीयों का सामना फर्जी खबरों से हुआ जबकि वैश्विक स्तर पर आंकड़ा 57 फीसदी है। इसी तरह इंटरनेट पर अफवाहों के मामले में 54 फीसदी के साथ भारत सबसे आगे है। वहीं फिशिंग और स्पूफिंग के 42 फीसदी मामले हुए।
विज्ञापन


सर्वे में सबसे दिलचस्प बात जो निकलकर का आई है उसके मुताबिक भारत में परिवार और मित्रों के बीच ऑनलाइन खतरे को बढ़ावा देने के मामले में 9 फीसदी की वृद्धि के साथ 29 फीसदी पर पहुंच गया है जो कि वैश्विक स्तर से थोड़ा ही ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सर्वे में पाया गया कि ऑनलाइन खतरों से होने वाली परेशानियों की शिकायत करने के मामले में वैश्विक स्तर के मुकाबले भारत में ज्यादा है। वैश्विक स्तर पर जहां 28 फीसदी ही शिकायत करते हैं वहीं भारत के मामले में यह आंकड़ा 52 फीसदी है। सर्वे के मुताबिक ऑनलाइन खतरों की सबसे ज्यादा मार किशोरों पर पड़ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed