फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India notified World Trade Organisation of its decision to suspend concessions to US on 30 products

ट्रेड वॉर पर भारत का ट्रंप को झटका, अमेरिका के 30 उत्पादों पर दी जाने वाली छूट खत्म

Sat, 16 Jun 2018 02:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 16 Jun 2018 02:09 PM IST
विज्ञापन
India notified World Trade Organisation of its decision to suspend concessions to US on 30 products

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से शुरू किए गए ट्रेड वॉर का असर भारत पर भी नजर आने लगा है। भारत ने ट्रेड वॉर पर डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत ने अमेरिका से आयात किए जाने वाले 30 उत्पादों पर दी जाने वाली रियायत को समाप्त करने फैसला लिया है। इसका प्रस्ताव विश्व व्यापार संगठन को दिया गया है। 

विज्ञापन


बताते चलें कि अमेरिका की ओर से भारतीय समानों पर सेफगार्ड की कार्रवाई के बाद भारत ने यह फैसला लिया है। अपने इस फैसले पर भारत की तरफ साफ किया गया है कि इस निलंबन से उतना ही व्यापार प्रभावित होगा जितना कि अमेरिका के फैसले से हुआ है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन




भारत के इस कदम के बाद अमेरिका से आने वाली यह 30 चीजें महंगी हो सकती हैं। इन 30 समानों में बाइक, आयरन, स्टील की वस्तुएं, बोरिक एसिड और दालें शामिल हैं। बता दें कि इससे पहले, मई महीने में भारत ने अमेरिका से आने वाले 20 उत्पादों पर शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव दिया था। इन उत्पादों में बादाम, सेब और स्पेशल कैटेगरी की बाइक शामिल थी। 


गौरतलब है कि उधर, डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के साथ एक बार फिर ट्रेड वॉर की शुरुआत कर दी है। ट्रंप ने चीन से आने वाले सामानों के आयात पर 50 अरब डॉलर के नए शुल्क को मंजूरी दे दी है। इसके बाद चीन ने त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है। इससे दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापार युद्ध की आशंका बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed