फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India NOTAM PAK planes not allowed to enter Indian airspace till August 23 Union Minister Mohol hindi updates

India NOTAM: भारतीय वायु सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेंगे पाकिस्तानी विमान, सरकार ने 23 अगस्त तक बढ़ाई पाबंदी

Wed, 23 Jul 2025 09:11 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 23 Jul 2025 09:11 AM IST
सार

India NOTAM: भारत ने पाकिस्तानी विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र में प्रवेश पर प्रतिबंध को 23 अगस्त 2025 तक बढ़ा दिया है। यह पाबंदी 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में लगाई गई थी, जिसमें 26 लोगों की नृशंस तरीके से हत्या कर दी गई थी। यह पाबंदी सभी पाकिस्तानी नागरिक, सैन्य और निजी विमानों पर लागू होगी। सरकार ने मौजूदा सुरक्षा स्थिति और रणनीतिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। 
 

विज्ञापन
India NOTAM PAK planes not allowed to enter Indian airspace till August 23 Union Minister Mohol hindi updates
केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

भारत ने एक बार फिर पाकिस्तानी विमानों के अपने हवाई क्षेत्र में प्रवेश पर पाबंदी को बढ़ा दिया है। अब यह नोटिस टू एयरमेन (नोटम) 23 अगस्त 2025 तक प्रभावी रहेगा। नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल के मुताबिक, यह फैसला देश की मौजूदा रणनीतिक प्राथमिकताओं और सुरक्षा चिंताओं के अनुरूप लिया गया है।
विज्ञापन


विमानन और सहकारिता राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल ने मंगलवार को एक्स पर जानकारी दी कि भारतीय हवाई क्षेत्र में पाकिस्तानी विमानों के प्रवेश पर लगी पाबंदी को 23 अगस्त 2025 तक बढ़ा दिया गया है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में बताया, हवाई क्षेत्र प्रतिबंध पर अपडेट — नोटिस टू एयरमेन (नोटम) के तहत पाकिस्तानी विमानों के भारत में प्रवेश पर लगी रोक को आधिकारिक रूप से 23 अगस्त 2025 तक बढ़ा दिया गया है। यह फैसला रणनीतिक परिस्थितियों और मौजूदा सुरक्षा प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। 
विज्ञापन

यह प्रतिबंध उन सभी विमानों पर लागू होगा, जो पाकिस्तानी कंपनियों के स्वामित्व में हैं, उनके द्वारा संचालित या किराए पर लिए गए हैं, जिनमें सैन्य विमान भी शामिल हैं। यह पाबंदी सबसे पहले 30 अप्रैल 2025 को लागू की गई थी। यह फैसला 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में लिया गया था, जिसमें 26 लोगों की नृशंस हत्या कर दी गई थी। हमले के बाद भारत ने कई कड़े कदम उठाए थे। सिंधु जल संधि को निलंबित किया गया था, अटारी बॉर्डर क्रॉसिंग बंद कर दी गई थी और पाकिस्तान के साथ राजनयिक संपर्क भी सीमित कर दिया गया था।

ये भी पढ़ें: उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर सियासत: जगदीप धनखड़ की अतिसक्रियता से असहज थी सरकार, मगर नहीं थी इस्तीफे की भनक


नोटम की पहली अवधि एक मई से 23 मई 2025 तक थी। इसके बाद इसे कई बार बढ़ाया गया। 23 जून को एक नया नोटम जारी किया गया, जिससे यह प्रतिबंध 24 जुलाई तक बढ़ गया था। अब यह दूसरी बार है जब भारत ने इस प्रतिबंध को आगे बढ़ाया है। इससे संकेत मिलते हैं कि भारत पाकिस्तान के साथ विमानन संबंधों पर सख्त रुख अपनाए हुए है। 23 मई को विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा था कि सरकार मौजूदा फैसलों को आगे भी जारी रखेगी। उन्होंने पत्रकारों से कहा था, नोटम को बढ़ा दिया गया है। हम यथास्थिति बनाए हुए हैं।

अब इस फैसले की पुष्टि करते हुए विमान राज्य मंत्री मोहोल ने कहा कि इस पाबंदी को मौजूदा सुरक्षा प्रोटोकॉल और रणनीतिक परिस्थितियों  के चलते किया गया है। आने वाले हफ्तों में इस मुद्दे पर और अपडेट मिलने की संभावना है। भारत का यह प्रतिबंध केवल वाणिज्यिक उड़ानों पर ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान में पंजीकृत किसी भी विमान, उसके सैन्य विमानों और निजी ऑपरेटरों पर भी लागू होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed