फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India News and Updates Today Delhi South India NorthEast Gujarat Goa Maharashtra Politics Accident news in hin

Updates: टीएमसी ने की भाजपा नेता रॉय की आलोचना, त्रिपुरा में BSF ने मुठभेड़ में बांग्लादेशी तस्कर को किया ढेर

Sun, 17 Mar 2024 10:58 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 17 Mar 2024 10:58 PM IST
सार

इसी महीने कच्छ में तीन भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इससे पहले पांच मार्च को 3.2 और 11 मार्च को 3.5 तीव्रता के भूकंप रिकॉर्ड किए जा चुके हैं। 

विज्ञापन
India News and Updates Today Delhi South India NorthEast Gujarat Goa Maharashtra Politics Accident news in hin
बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

गुजरात के कच्छ में शनिवार देर रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इंस्टीट्यूट ऑफ सीस्मोलॉजिकल रिसर्च (आईएसआर) के मुताबिक, इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.3 दर्ज हुई है। भूकंप के झटके रात को करीब 12.12 मिनट पर आए। इनका केंद्र खावड़ा के पूर्व-दक्षिण में 22 किमी दूर रहा। अधिकारियों का कहना है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि इसी महीने कच्छ में तीन भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इससे पहले पांच मार्च को 3.2 और 11 मार्च को 3.5 तीव्रता के भूकंप रिकॉर्ड किए जा चुके हैं। 
विज्ञापन

गोवा में ट्रक घाटी में गिरा; एक की मौत, 13 जख्मी

दक्षिण गोवा जिले में एक ट्रक के घाटी में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, पांच बच्चों समेत 13 लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, हादसा शनिवार रात को क्यूपेम नगर में हुआ। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और समाज कल्याण मंत्री सुभाष पी. देसाई चुनाव प्रचार के बाद इसी मार्ग से गुजर रहे थे और वे भी स्थानीय लोगों के साथ बचाव कार्य में शामिल हो गए।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चालक का गाड़ी से नियंत्रण खो गया और ट्रक घाटी में जा गिरा। उन्होंने बताया कि पीड़ित गाड़ी के अंदर फंस गए। अधिकारी के मुताबिक, एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 13 अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिनमें पांच बच्चे और तीन महिलाएं शामिल हैं। वहां से गुजर रहे मुख्यमंत्री सावंत भी पुलिस, अग्निशमन एवं आपात सेवा के कर्मियों और स्थानीय लोगों के साथ बचाव कार्य में शामिल हुए। पुलिस ने बताया कि घायलों को ट्रक से निकाल कर पणजी के पास गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

मणिपुर में लाइसेंसी बंदूक जमा कराने का निर्देश

निर्वाचन आयोग के लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करने के बाद मणिपुर में जिलाधिकारियों ने एक आदेश जारी कर लाइसेंसी हथियार रखने वाले लोगों को नजदीकी पुलिस थानों में अपने हथियार जमा कराने का आदेश दिया है। थौबल के जिला मजिस्ट्रेट के कार्यालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है, ‘‘थौबल जिले के सभी लाइसेंस धारक 18वें आम चुनाव के शांतिपूर्ण आयोजन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने लाइसेंसी हथियार और कारतूस 23 मार्च से पहले नजदीकी पुलिस थानों में जमा कराएं, ऐसा नहीं करने पर जिला पुलिस प्रशासन उनके लाइसेंसी हथियार जब्त कर लेगा।’’

बहरहाल, ये आदेश उन लोगों पर लागू नहीं होंगे जो ‘‘लंबे समय से चले आ रहे कानूनों, रीति-रिवाज और उपयोग के आधार पर हथियार प्रदर्शन के हकदार हैं।’’ साथ ही राष्ट्रीयकृत/निजी बैंकों पर भी यह आदेश लागू नहीं होगा।

विज्ञापन

कोरापुट में शादी के लिए जा रही पिकअप वैन पलटने से 2 की मौत, 40 घायल
ओडिशा के कोरापुट जिले में रविवार को एक शादी में शामिल होने जा रहे एक पिकअप वैन के पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गई और 40 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना कुंद्रा पुलिस थाना क्षेत्र में खटलापदर पुल के पास हुई। वाहन विवाह समारोह के लिए बोइपरिगुडा ब्लॉक के दलापुर गांव से बोरीगुम्मा ब्लॉक के नुआगांव गांव जा रहा था। इसमें यात्रा करने वाले लोग दुल्हन के परिवार के मेहमान थे।

पुलिस ने बताया कि चालक ने भीड़ भरे वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद वह एक तरफ गिर गया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला।

नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में डीएसपी गिरफ्तार
असम में एक पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) को एक नाबालिग घरेलू सहायिका के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। डीजीपी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने रविवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि डीएसपी गोलाघाट जिले के लाचित बोरफुकन पुलिस अकादमी में तैनात था और उनके खिलाफ डेरगांव पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

बंगाल के बस ऑपरेटरों ने तीन दिवसीय हड़ताल वापस ली
पश्चिम बंगाल में पांच बस ऑपरेटर संगठनों ने रविवार को 18 मार्च से अपनी तीन दिवसीय हड़ताल वापस लेने की घोषणा की। एक प्रेस बयान में पांच संगठनों (जिसमें ज्वाइंट काउंसिल ऑफ बस सिंडिकेट, वेस्ट बंगाल बस एंड मिनीबस ओनर्स एसोसिएशन, बंगाल बस सिंडिकेट, मिनी बस ऑपरेटर्स कोऑर्डिनेशन कमेटी और इंटर एंड इंट्रा रीजन बस एसोसिएशन शामिल हैं) ने कहा कि आंदोलन वापस लेने का फैसला किया है। क्योंकि चुनाव आदर्श आचार संहिता लागू हो गई थी और राज्य प्रशासन चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक उनके मुद्दों का समाधान करने में असमर्थ होगा।

गौरतलब है कि 22 फरवरी को राज्य परिवहन मंत्री को एक ज्ञापन सौंपने के बाद संगठनों ने तीन दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया था और सरकार को उनकी शिकायतों का समाधान करने के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम दिया था।

भारतीय सेना और सेशेल्स रक्षा बल के बीच होगा सैन्य अभ्यास
भारतीय सेना सेशेल्स रक्षा बल (एसडीएफ) के साथ एक संयुक्त सैन्य अभ्यास करेगी। यह अभ्यास 18 से 27 मार्च तक होगा। इस दौरान दोनों देशों की सेना आपसी सहयोग, अनुभवों को साझा करेगी। भारतीय सेना ने जानकारी देते हुए कहा कि संयुक्त अभ्यास से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को भी बढ़ावा मिलेगा। 
 

पुलिस ने पोस्ता के पौधों को किया नष्ट
ओडिशा के मयूरभंज जिले में सिमिलिपाल टाइगर रिजर्व में 3.10 करोड़ रुपये से अधिक कीमत के पोस्ता के पौधे नष्ट कर दिए गए। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी। एसपी एस सुश्री ने कहा कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक पुलिस टीम ने रिजर्व के अंदर स्थित जोजोगुडा और फुलबाड़ी गांवों में खेती किए गए लगभग 1.55 लाख पोस्ते के पौधों को नष्ट कर दिया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र गवाहों, एक कार्यकारी मजिस्ट्रेट और वन, उत्पाद शुल्क और राजस्व विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में पौधों में आग लगा दी गई।

गौरतलब है कि इसके संबंध में जशीपुर पुलिस स्टेशन में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 के तहत दो मामले दर्ज किए गए हैं। इससे पहले रिजर्व के अंदर 10.96 करोड़ रुपये मूल्य के 5.41 लाख पोस्ता के पौधे नष्ट किये गये थे।

केटीआर ने ईडी कार्यालय में बहन कविता से की मुलाकात 

बीआरएस नेता के टी रामा राव ने रविवार को प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय में अपनी बहन के कविता से मुलाकात की। वे दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की हिरासत में है। के कविता को शुक्रवार को उनके हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उन्हें दिल्ली लाकर विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया गया था। जहां से उन्हें 23 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेजा गया था। 

कविता को ईडी की हिरासत में भेजते समय, अदालत ने भाई केटीआर और पति अनिल डी सहित कुछ रिश्तेदारों को रिमांड अवधि के दौरान हर दिन शाम 6-7 बजे के बीच आधे घंटे के लिए उससे मिलने की अनुमति दी थी। अदालत की इसी अनुमति के बाद रविवार को केटीआर ने अपनी बहन कविता से मुलाकात की थी।

टीएमसी ने की भाजपा नेता की आलोचना 
तृणमूल कांग्रेस ने रविवार को भाजपा नेता और मेघालय के पूर्व राज्यपाल तथागत रॉय की आलोचना की। दरअसल, रॉय ने रविवार सुबह ही किसी के धर्म का निर्धारण करने और उसके अनुसार नागरिकता देने संबंधी विवादास्पद टिप्पणी की थी। एक्स पर टीएमसी ने रॉय की टिप्पणियों की निंदा की। उन्होंने कहा कि वह अपने सुझावों के साथ कट्टरता की नई गहराइयों में डूब गए हैं।
 

केरल में ऑपरेशन 'बाइक स्टंट': 32 वाहन जब्त, 4.70 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया
केरल पुलिस और मोटर वाहन विभाग ने बाइक स्टंट पर अंकुश लगाने के लिए राज्यव्यापी अभियान चलाया। लापरवाही से बाइक चलाने में शामिल चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 32 मोटरसाइकिलें जब्त की गई हैं। पुलिस ने कहा कि 26 लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। साथ ही 4,70,750 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

मुठभेड़ में मारा गया बांग्लादेशी तस्कर
त्रिपुरा के उनाकोटि जिले में रविवार को बीएसएफ के साथ झड़प के दौरान एक कथित बांग्लादेशी तस्कर मारा गया। बीएसएफ अधिकारी ने बताया कि हमारे जवान कैलाशहर में मगरोली की सीमा चौकी के पास ड्यूटी पर थे, इस दौरान एक जवान ने 15-20 लोगों को देखा, जो संदिग्ध सामान लेकर भारत की ओर से आ रहे थे। जवान ने उन्हें रुकने के लिए कहा तो उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया और जवान को चारों ओर से घेर लिया। इस दौरान बीएसएफ के एक जवान ने गोलीबारी कर दी, जिसमें से एक तस्कर की मौत हो गई। मृतक की पहचान बांग्लादेश के मौलवीबाजार जिले के सद्दाम हुसैन (23) के रूप में की गई है।

पश्चिम बंगाल के हावड़ा के टीएमसी के उम्मीदवार प्रसून बनर्जी ने लिलुआ क्षेत्र में प्रचार किया। 
 

कस्टम विभाग ने सोने के तारों को किया जब्त
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे में कस्टम विभाग ने सोने के तारों को जब्त किया है, जो कपड़ें में सिला हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed