फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India needs world class regulatory framework to become global leader in drugs regulation: Nadda

Pharmaceuticals: ‘औषधि विनियमन के मामले में विश्व स्तरीय कार्ययोजना की जरूरत’, जेपी नड्डा का इन बातों पर जोर

Wed, 17 Jul 2024 06:42 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Wed, 17 Jul 2024 06:42 PM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दवाओं के निर्यात और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए उच्च देखरेख वाली प्रणाली तैयार की जानी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘दवा नियामक संस्थाओं और उद्योग को पारदर्शिता के उच्चतम सिद्धांतों पर काम करने की आवश्यकता है। 

विज्ञापन
India needs world class regulatory framework to become global leader in drugs regulation: Nadda
जेपी नड्डा - फोटो : ANI

विस्तार

‘भारत को दवाओं के विनिमयन में वैश्विक नेता बनने के लिए विश्व स्तरीय कार्ययोजना की आवश्यकता है।’ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने दिल्ली में दवाओं और चिकित्सा उपकरणों के नियमन की समीक्षा करने के दौरान ये बातें कही। जेपी नड्डा ने कहा कि भारत दवाओं के निर्यात के मामले में अग्रणी देश है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संस्थान (सीडीएससीओ) को वैश्विक मानकों को हासिल करने के लिए एक कुशल कार्ययोजना की आवश्यकता है। 

विज्ञापन


'उच्च देखरेख वाली प्रणाली की आवश्यकता'
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दवाओं के निर्यात और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए उच्च देखरेख वाली प्रणाली तैयार की जानी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘दवा नियामक संस्थाओं और उद्योग को पारदर्शिता के सिद्धांतों पर काम करने की आवश्यकता है। इस तरह से यह सुनिश्चित हो सकेगा कि भारत में निर्मित और बेचे जाने वाले उत्पाद, वैश्विक गुणवत्ता मानकों को पूरा करते हैं।’ नड्डा ने एक ऐसे तंत्र को विकसित करने पर जोर दिया, जो दवा उद्योग के लिए व्यापार को आसान बनाए।
विज्ञापन


सीडीएससीओ के कामकाज में पारदर्शिता पर जोर
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने सीडीएससीओ के कामकाज में पारदर्शिता के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वैश्विक मानकों को हासिल करने के लिए सीडीएससीओ के काम में पारदर्शिता पर होना चाहिए। जेपी नड्डा ने कहा,‘दवा उद्योग को ही पारदर्शिता के सिद्धांत पर काम करना चाहिए। इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि भारत में निर्मित उत्पाद वैश्विक गुणवत्ता के मानकों को पूरा करते हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


'सीडीएससीओ को वैश्विक मानकों के अनुरूप काम करना होगा'
जेपी नड्डा वे कहा कि ऐसे तंत्र विकसित करने की आवश्यकता है, जो दवा उद्योग के लिए व्यापार को आसान बना सके। इसके लिए, सीडीएससीओ को वैश्विक मानकों के अनुरूप अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ काम करने की आवश्यकता है। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को सीडीएससीओ की गतिविधियों, उपलब्धियों, भविष्य की योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed