फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India' Need for fast and safe railway system not bullet train says Metro Man Sreedharan

देश को बुलेट ट्रेन नहीं, तीव्र व सुरक्षित रेलवे सिस्टम की जरूरत: मेट्रो मैन श्रीधरन

Mon, 02 Jul 2018 03:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 02 Jul 2018 03:47 AM IST
विज्ञापन
India' Need for fast and safe railway system not bullet train says Metro Man Sreedharan

देश के मेट्रो मैन से मशहूर इलात्तुवपिल श्रीधरन ने बुलेट ट्रेन को धनाढ्य वर्ग की सवारी बताते हुए कहा कि यह आम आदमी की पहुंच से दूर है। भारत अभी बुलेट ट्रेन से संपन्न उन्नत देशों के मुकाबले 20 साल पीछे है। यहां की जनता को एक आधुनिक, स्वच्छ, सुरक्षित और तीव्र रेल सिस्टम की ज्यादा जरूरत है।

विज्ञापन


एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में श्रीधरन ने कहा कि बुलेट ट्रेन की सवारी बहुत महंगी है। देश की कई मेट्रो परियोजनाओं के सलाहकार इंजीनियर ने इस दावे को भी खारिज किया कि भारतीय रेल ने बायो-टॉयलेट, गति और साफ-सफाई में प्रगति की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बायो-टॉयलेट के अलावा कोई तकनीकी प्रगति नहीं हुई है। सच तो यह है कि ज्यादातर प्रसिद्ध ट्रेनों की औसत गति कम हुई है। समयबद्धता बदतर हुई है। आधिकारिक रूप से 70 फीसदी ट्रेनें समयबद्ध होने की बात की जाती है, लेकिन वास्तव में 50 फीसदी से ज्यादा ट्रेनें लेट रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल दुर्घटनाओं और मौतों के बारे में श्रीधरन कहते हैं कि दुर्घटनाओं के रिकॉर्ड में सुधार नहीं हुआ है, बल्कि ट्रैक और रेलवे क्रॉसिंग पर ज्यादा लोगों की मौत होने लगी है। हर साल 20 हजार लोगों की मौत रेलवे ट्रैक पर होती है। मैं समझता हूं कि भारतीय रेल उन्नत देशों के मुकाबले 20 साल पीछे है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed