{"_id":"689750e5fe419c3b900db91b","slug":"india-national-interest-venkaiah-naidu-on-us-tariff-pakistan-russia-operation-sindoor-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Trump Tariffs: पूर्व उपराष्ट्रपति नायडू बोले- किसी दबाव में नहीं आएगा भारत, राष्ट्रीय हित में खुद लेंगे फैसले","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Trump Tariffs: पूर्व उपराष्ट्रपति नायडू बोले- किसी दबाव में नहीं आएगा भारत, राष्ट्रीय हित में खुद लेंगे फैसले
Sat, 09 Aug 2025 07:15 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 09 Aug 2025 07:15 PM IST
सार
Trump Tariffs: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ पर पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा कि भारत पूरी तरह आत्मनिर्भर है और किसी के दबाव में नहीं आएगा। उन्होंने पाकिस्तान को अमेरिका द्वारा संरक्षण दिए जाने पर नाराजगी जताई और कहा कि भारत अपने राष्ट्रीय हितों के लिए हर हाल में मजबूती से खड़ा रहेगा।
विज्ञापन
पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू
- फोटो : वीडियो ग्रैब/एएनआई
विस्तार
अमेरिका की ओर से भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाए जाने पर पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने शनिवार को प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भारत अपनी स्थिति पर कायम रहेगा। हम ऐसी नीतियां अपनाएंगे जो हमारे राष्ट्रीय हित में हों। किसी से समझौते या दबाव में आने का सवाल ही नहीं उठता।
नायडू ने कहा, हम दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र हैं और हमें भरोसा है कि जो हम कर रहे हैं, वह सही है। हम अमेरिका सहित सभी देशों से अच्छे संबंध बनाए रखने की कोशिश करेंगे, क्योंकि दोनों ही लोकतंत्र हैं। लेकिन भारत के लोग इस बात से खुश नहीं हैं कि अमेरिका ने पाकिस्तान को संरक्षण देने की कोशिश की, जो अब आतंकवादियों का अड्डा बन चुका है और जिसने 26 निर्दोष लोगों की हत्या करवाई।
ये भी पढ़ें: 'ट्रंप के दबाव में नहीं झुकना चाहिए, मोदी सरकार को समर्थन दें', अमेरिकी टैरिफ पर बोले शरद पवार
विज्ञापन
राष्ट्रीय हित में खुद फैसले लेगा भारत: पूर्व उपराष्ट्रपति
पूर्व उपराष्ट्रपति ने कहा, ऐसे हालात में अगर कोई पाकिस्तान का समर्थन करता है, तो यह हमारी समझ में नहीं आ रहा है कि ये सब क्यों हो रहा है। मैं दोबारा स्पष्ट करना चाहता हूं कि हम एक स्वतंत्र देश हैं और अपने राष्ट्रीय हितों के लिए पूरी मजबूती से खड़े रहेंगे, कोई समझौता नहीं होगा। रूस से कच्चा तेल खरीदने के लोकर उन्होंने कहा, जो देश खुद रूस से तेल खरीद रहे हैं, वहीं हमारे रूस से तेल खरीदने पर आपत्ति जता रहे हैं। लेकिन हमें किस देश से तेल मंगाना है, यह फैसला हम अपने राष्ट्रीय हित को ध्यान में रखते हुए खुद करेंगे।
ऑपरेशन सिंदूर के वीरों और महान वैज्ञानिकों को सलाम: नायडू
भारतीय वायुसेना के उप प्रमुख की ओर से ऑपरेशन सिंदूर के दौरान एस-400 प्रणाली से पांच पाकिस्तानी विमानों को मार गिराए जाने की पुष्टि होने पर नायडू ने कहा, हमें ऑपरेशन सिंदूर के हमारे वीरों, हमारे महान सैनिकों और उन महान वैज्ञानिकों को भी सलाम करना चाहिए, जिन्होंने हमें हथियार और उपकरण उपलब्ध कराए। हमें हमेशा इन सभी को याद रखना चाहिए। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता में उनके महान योगदान के लिए हम उनके आभारी हैं।
ये भी पढ़ें: 'ऑपरेशन सिंदूर के दौरान प्रमुख आक्रामक हथियार था ब्रह्मोस', डीआरडीओ प्रमुख का बड़ा बयान
किसी से दुश्मनी नहीं रखता भारत: सुरेश प्रभु
वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा, भारत कई देशों के साथ गहरे संबंध साझा करता है। कुछ संबंध बहुत पुराने हैं। हम किसी से दुश्मनी नहीं रखते। अगर कोई हमारे देश से दुश्मनी रखता है, तो वह उनकी सोच है। हम अपने संबंधों को और मजबूत करने की लगातार कोशिश करते रहते हैं। रूस के साथ हमारे संबंध बहुत पुराने हैं, जब वह सिर्फ रूस नहीं बल्कि सोवियत संघ था। इसलिए ये संबंध आगे भी चलते रहेंगे। हमें भरोसा है कि हमारा देश और हमारे लोग आने वाले समय में किसी भी चुनौती का सामना करने में सक्षम हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन