फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India must move to develop hypersonic cruise missiles to maintain credible deterrence: Rajnath

राजनाथ का आह्वान: भारत बनाए हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइलें, 1971 की जंग में जीत विश्व इतिहास की महत्वपूर्ण विजय

Tue, 14 Dec 2021 04:07 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 14 Dec 2021 04:07 PM IST
सार

रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन (DRDO) के दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने कहा कि जिन देशों ने रक्षा क्षेत्र में नए प्रयोग किए हैं, उन्होंने अपने दुश्मनों का बेहतर मुकाबला किया है और इतिहास में छाप छोड़ी है। 

विज्ञापन
India must move to develop hypersonic cruise missiles to maintain credible deterrence: Rajnath
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चीन व अन्य देशों से बढ़ते खतरे के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को देश में हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइलों के विकास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इनका विकास तत्काल शुरू किया जाना चाहिए, ताकि देश के पास अपने दुश्मनों के खिलाफ न्यूनतम भरोसेमंद प्रतिरोधक क्षमता हो।

विज्ञापन


रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन (DRDO) के दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने कहा कि जिन देशों ने रक्षा क्षेत्र में नए प्रयोग किए हैं, उन्होंने अपने दुश्मनों का बेहतर मुकाबला किया है और इतिहास में छाप छोड़ी है। उन्होंने कहा कि हमें स्वयं को मजबूत करने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना है। 
विज्ञापन


सिंह ने रक्षा प्रौद्योगिकी के मामले में भारत को अग्रणी बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें उन प्रौद्योगिकियों को भी प्राप्त करना होगा जो अभी कुछ ही देशों के पास हैं। समय बीतने के साथ बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा प्रणाली अधिक से अधिक मजबूत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षा मंत्री ने कहा कि हमें न्यूनतम भरोसेमंद प्रतिरोधक क्षमता कायम रखना है। इसलिए हायपरसोनिक क्रूज मिसाइलों के विकास के बारे में तत्काल सोचना चाहिए। यह हमारे रक्षा क्षेत्र के लिए क्रांतिकारी कदम होगा। हमें हमारे प्रयास इस दिशा में करना होंगे। रक्षा मंत्री ने कहा कि डीआरडीओ ने देश की रक्षा के लिए कई प्लेटफॉर्म लांच व डिजाइन किए हैं और इन्हें सेना को सौंपा गया है। इनसे देश का सुरक्षा तंत्र मजबूत हुआ है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि जैसे जैसे समय बदल रहा है, हमारी रक्षा जरूरतें भी उसी के अनुरूप बदल रही हैं। आज जंग के मैदान में नया रक्षक आया है, जिसे 'प्रौद्योगिकी' कहा जाता है। जिस तरह से मैदान ए जंग में प्रौद्योगिकी की भूमिका बढ़ी है, वह अप्रत्याशित व चौंकाने वाली है। ऐसे दौर में भारत की रक्षा प्रौद्योगिकियों को भविष्य की दृष्टि से विकसित करना होगा। उन्होंने कहा कि वे देश की जनता का आश्वस्त करना चाहते हैं कि सशस्त्र बलों का आधुनिकीकरण व एकीकरण हमेशा की तरह से जारी रहेगा। 

ध्वनि की गति से पांच गुना तेज होती हैं हाइपर सोनिक मिसाइलें
हाइपरसोनिक मिसाइल ध्वनि या आवाज की गति से पांच गुना तेज गति से उड़ते हुए अपने लक्ष्य पर धावा बोलती हैं। अगस्त में चीन ने हाइपर सोनिक मिसाइल का परीक्षण कर दुनिया को चौंका दिया था।  हालांकि चीन परीक्षण से इनकार करता है। रूस भी अपनी ऐसी ही जिरकान मिसाइल का परीक्षण कर चुका है। हालांकि बैलिस्टिक मिसाइलें भी ध्वनि की गति से तेज चलती हैं, लेकिन हाइपर सोनिक मिसाइल अंतरिक्ष से भी छोड़ी जाती है और वह इतनी तेज होती है कि मिसाइल रोधी सिस्टम इनका पता लगाकर नष्ट नहीं कर पाता है। 

1971 की जंग में पाकिस्तान ने अपनी एक तिहाई सेना खो दी थी
1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत के 50 वर्ष होने के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'स्वर्णिम विजय पर्व' के समापन कार्यक्रम में रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान को भारत के हाथों मिली हार याद दिलाई। कहा कि 1971 के युद्ध में पाकिस्तान ने अपनी सेना का एक तिहाई, नौसेना का आधा और वायु सेना का एक चौथाई हिस्सा खो दिया था। 93,000 पाकिस्तानी सैनिकों का आत्मसमर्पण विश्व इतिहास का एक ऐतिहासिक आत्मसमर्पण था। राजनाथ ने यह भी कहा कि 1971 की जंग में भारत की जीत विश्व इतिहास की महत्वपूर्ण विजय साबित हुई है।

राजनाथ सिंह ने कर्नल होशियार सिंह की पत्नी के छूए पैर

India must move to develop hypersonic cruise missiles to maintain credible deterrence: Rajnath
रक्षा मंत्री ने कर्नल होशियार सिंह की पत्नी के छूए पैर - फोटो : ANI
विजय पर्व के समापन समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्नल होशियार सिंह की पत्नी के पैर छूए। कर्नल होशियार सिंह को 1971 की जंग में अदम्य साहस का परिचय देने पर परम वीर चक्र से सम्मानित किया गया था। समारोह में शामिल होने आईं कर्नल की पत्नी से रक्षा मंत्री ने मुलाकात की। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed