{"_id":"5e8d7b2e8ebc3e6fbe7cd25d","slug":"india-might-get-early-and-above-normal-monsoon-this-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस साल जल्दी ही दस्तक देगा मानसून, अमेरिका की कंपनी ने जारी किया अनुमान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इस साल जल्दी ही दस्तक देगा मानसून, अमेरिका की कंपनी ने जारी किया अनुमान
Wed, 08 Apr 2020 02:28 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 08 Apr 2020 02:28 PM IST
विज्ञापन
मानसून (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में इस साल मानसून जल्दी ही दस्तक देगा। अनुमान है कि इस साल मानसून की बारिश भी सामान्य से ज्यादा होगी। मौसम पूर्वानुमान की जानकारी देने वाली अमेरिका की निजी क्षेत्र की कंपनी ‘वेदर कंपनी’ ने अनुमान में कहा है कि इस साल 30 मई को मानसून केरल तट से टकराएगा।
विज्ञापन
वेदर कंपनी के पूर्वानुमान में यह भी कहा गया है कि इस साल अप्रैल में ही गर्मी तेज हो जाएगी और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में मंगलवार को ही इस साल का अब तक का सबसे ज्यादा तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
पिछले साल मानसून करीब एक सप्ताह की देरी से आठ जून को केरल तट से टकराया था। इस साल मौसम का पूर्वानुमान मानसून में अच्छी बारिश के संकेत दे रहा है।
अल नीनो प्रशांत महासागर जल के तापमान से जुड़ा हुआ है और माना जाता है कि इसका भारतीय मानसून पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ला नीना अल नीनो के विपरीत है और मानसून के संबंध में भारतीय उपमहाद्वीप के लिए अच्छा माना जाता है।
विज्ञापन
अगर हिंद महासागर का जल क्षेत्र ठंडा रहा तो पिछले साल की ही तरह इस साल भी 110 प्रतिशत बारिश हो सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान संस्थान इस माह के आखिरी में मानसून की भविष्यवाणी करेगा।