फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India mea reply to usa on accusing indian in plotting gurupatwant singh pannun assasination pm modi cop28

MEA: 'यह चिंताजनक है', भारतीय पर पन्नूं की हत्या की साजिश रचने के आरोपों पर विदेश मंत्रालय ने कही बड़ी बात

Thu, 30 Nov 2023 02:23 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 30 Nov 2023 02:23 PM IST
सार

अरिंदम बागची ने कहा कि 'जहां तक कनाडा की बात है, हमने पहले भी कहा है कि कनाडा में भारत विरोधी कट्टरपंथियों को पनाह दी जा रही है।

विज्ञापन
India mea reply to usa on accusing indian in plotting gurupatwant singh pannun assasination pm modi cop28
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिका द्वारा कथित तौर पर पन्नूं की हत्या की साजिश रचने के आरोप में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता के खिलाफ कोर्ट में मामला दर्ज करने पर भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि अमेरिका में दर्ज हुए मामले में भारतीय अधिकारी की कथित संलिप्तता का मामला बेहद चिंताजनक है। बागची ने कहा कि यह हमारी सरकारी नीति के विपरीत है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संगठित अपराध, तस्करी, हथियारों की तस्करी और कट्टरपंथ का गठजोड़ बेहद गंभीर मसला है। यही वजह है कि उच्च स्तरीय जांच समिति बनाई गई है। 
विज्ञापन


बागची ने कहा कि अमेरिका के साथ द्विपक्षीय सुरक्षा समझौते पर चर्चा के दौरान अमेरिका की तरफ से कुछ जानकारी साझा की गई थी, जिसमें संगठित अपराध, आतंकियों और कट्टरपंथियों के बीच गठजोड़ की जानकारी दी गई थी। हम ऐसी सूचनाओं को बेहद गंभीरता से लेते हैं और इसीलिए एक उच्च स्तरीय समिति गठित कर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आई जानकारी के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। बागची ने कहा कि अमेरिका में दर्ज मामले में भारतीय अधिकारी का जिक्र होना चिंताजनक है। 
विज्ञापन


अरिंदम बागची ने कहा कि 'जहां तक कनाडा की बात है, हमने पहले भी कहा है कि कनाडा में भारत विरोधी कट्टरपंथियों को पनाह दी जा रही है और यह अहम मुद्दा है। कनाडा में हमारे राजनयिक को निशाना बनाया जा रहा है। हम चाहते हैं कि कनाडा की सरकार विएना कन्वेंशन की शर्तों का पालन करे। हमने देखा है कि कनाडा के राजनयिक हमारे अंदरुनी मामलों में भी दखल दे रहे हैं, जो बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने बताया कि पीएम मोदी संयुक्त अरब अमीरात की अध्यक्षता में आयोजित हो रहे कॉप28 सम्मेलन में शामिल होंगे। पीएम मोदी उच्च स्तरीय कार्यक्रम 'ट्रांसफोर्मिंग क्लाइमेट फाइनेंस' शिरकत करेंगे। विदेश सचिव ने बताया कि कॉप28 सम्मेलन के दौरान भारत और स्वीडन मिलकर एक इवेंट LeadIT 2.0 का आयोजन करेंगे। यह एनर्जी ट्रांजिशन ग्रुप है। भारत और स्वीडन ने साल 2019 में संयुक्त रूप से इस इवेंट की शुरुआत यूएन-क्लाइमेट एक्शन समिट के दौरान हुई थी। जीरो कार्बन उत्सर्जन के लिए इसकी शुरुआत हुई है। क्वात्रा ने बताया कि पीएम मोदी एक दिसंबर को भारत लौट आएंगे। यूएई में पीएम मोदी वर्ल्ड क्लाइमेट एक्शन समिट के दौरान संबोधित भी करेंगे। पीएम मोदी भारत और यूएई द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।  बता दें कि पीएम मोदी 30 नवंबर से लेकर 1 दिसंबर तक संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित होने वाले कॉप28 सम्मेलन में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed