फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India may begin russian Sputnik vaccine import by May

खुशखबरी: मई तक भारत आएगी रूस की स्पुतनिक वी वैक्सीन, डीसीजीआई ने दी मंजूरी

Thu, 15 Apr 2021 01:35 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 15 Apr 2021 01:35 PM IST
सार

दरअसल, देश में वैक्सीन की कमी की खबर के बीच सरकार ने टीका उत्पादन बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया हैं।  रूस में तैयार की गई स्पुतनिक वी वैक्सीन को मई के आखिरी तक भारत आने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
India may begin russian Sputnik vaccine import by May
रूसी टीका स्पुतनिक वी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत में कोरोना की दूसरी लहर खतरनाक स्थिति में पहुंच गई है। तीसरे चरण के वैक्सीनेशन अभियान से भी कोरोना संक्रमण का फैलाव नहीं रुक रहा है। ऐसे में देश के टीकाकरण अभियान में रूसी टीका स्पुतनिक वी को जल्द शामिल करने का फैसला किया गया है। भारत सरकार ने रूसी टीके स्पुतनिक वी को मई के आखिरी तक आयात करने का आदेश दिया है। बता दें कि भारत से पहले अर्जेंटीना, मैक्सिको समेत 59 देशों ने रूसी स्पुतनिक वी वैक्सीन को उपयोग करने की मंजूरी दी है।  

विज्ञापन


भारत में तीसरे टीके की मंजूरी
दरअसल, देश में वैक्सीन की कमी की खबर के बीच सरकार ने टीका उत्पादन बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया हैं। रूस में तैयार की गई स्पुतनिक वी वैक्सीन को मई के आखिरी तक भारत आने की उम्मीद है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक कोरोना पर काबू पाने के लिए अक्टूबर तक देश में पांच और टीके उपलब्ध हो जाएंगे। फिलहाल भारत में दो टीके कोविशील्ड और कोवैक्सिन का उत्पादन हो रहा है।  भारत में यह तीसरा टीका है जिसे कोविड-19 के खिलाफ भारत में उपयोग करने की अनुमति दी गई है। 
विज्ञापन


जुलाई से शुरू होगा वैक्सीन का उत्पादन
भारत की दवा नियामक संस्था ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने रूसी वैक्सीन स्पूतनिक-वी को इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी है।रत की दवा नियामक संस्था डीसीजीआई किसी भी दवा को इस्तेमाल के लिए मंजूरी देने से पहले उसकी सुरक्षा और असर को लेकर परीक्षण करता है। कोविशील्ड और कोवैक्सीन वैक्सीन को भी डीसीजीआई से मंजूरी मिलने के बाद इस्तेमाल की इजाजत मिली थी। डॉ रेड्डीज लैब्स के साथ स्पुतनिक वी साझेदारी हुई है। स्थानीय उत्पादन, जून के अंत या जुलाई की शुरुआत में की जाएगी।देश में स्पुतनिक वी की मंजूरी मिलने के अलावा पांच और टीके जल्द ही उपलब्ध कराए जाएंगे। यानी देश में अगले कुछ महीनों में स्पुतनिक वी की कम से कम 50 मिलियन खुराक का उत्पादन शुरू हो जाएगा। विशेषज्ञों ने बताया कि स्पुतनिक 90% से अधिक प्रभावकारी वाले तीन टीकों में से एक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed