Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
India, Maldives seeking "mutually workable solution" for "continued operation" of Indian aviation platforms:
{"_id":"65a914155a09c2fbfc0b3412","slug":"india-maldives-seeking-mutually-workable-solution-for-continued-operation-of-indian-aviation-platforms-2024-01-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MEA: विदेश मंत्रालय की दो टूक- आतंकवाद पर हमारा रुख स्पष्ट, पाकिस्तान-ईरान मामले पर नहीं करेंगे टिप्पणी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
MEA: विदेश मंत्रालय की दो टूक- आतंकवाद पर हमारा रुख स्पष्ट, पाकिस्तान-ईरान मामले पर नहीं करेंगे टिप्पणी
विदेश मंत्रालय (एमईए) ने गुरुवार को साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग की। इस दौरान उसने भारत-मालदीव संबंध, कतर में भारतीय नौसेना के पूर्व कर्मियों, इस्राइल-हमास युद्ध, ईरान-पाकिस्तान विवाद सहित कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। एमईए ने कहा कि वह आतंकवाद को लेकर पहले ही अपना रुख स्पष्ट कर चुका है और इस्लामाबाद व तेहरान के मामले पर टिप्पणी नहीं करेगा।
2 of 6
नरेंद्र मोदी, मोहम्मद मुइज्जू
- फोटो : विदेश मंत्रालय
भारत-मालदीव: कोर समूह की अगली बैठक में होगी चर्चा
एमईए के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मालदीव के मुद्दे पर कहा, 'दोनों देशों के बीच जो भी चर्चा हुई है, उसे प्रेस विज्ञप्ति के जरिए सामने रखा गया है।' मालदीव में भारत के विमान-हेलीकॉप्टर और सैनिकों की तैनाती पर उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने इस पर व्यावहारिक समाधान ढूंढने पर चर्चा की है। इसलिए, चीजें आगे बढ़ेंगी। जल्द ही कोर समूह की अगली बैठक में मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
3 of 6
भारतीय नौसेना के पूर्व कर्मियों को उम्रकैद (सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
कतर: पूर्व नौसेनिकों के मामले पर कानूनी टीम करेगी फैसला
प्रवक्ता ने कतर की अदालत द्वारा भारतीय नौसेना के आठ पूर्व कर्मियों की मौत की सजा को उम्रकैद में बदलने को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा, 'हमारे राजदूत दूतावास के अधिकारियों के साथ गिरफ्तार किए गए आठ लोगों से मिले। जैसा कि हमने पहले भी आपको बताया था कि कानूनी टीम अपील करने के पहलू को देख रही है। साठ दिनों की अवधि के भीतर उन्हें यह अपील दायर करनी है। मामला अब दूसरी अदालत में है। जिस पर कानूनी टीम फैसला करेगी। हमारे पास अभी कुछ समय है। हमारे राजदूत ने उनसे मुलाकात की और उनका हालचाल जाना है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
ईरान के विदेश मंत्री के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान डॉ जयशंकर
- फोटो : एएनआई (फाइल)
'लाल सागर में हिंसा से हम बेहद चिंतित'
लाल सागर में तनाव को लेकर मंत्रालय ने कहा, 'विदेश मंत्री (एस. जयशंकर) ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए हाल ही में ईरान का दौरा किया था। आपने देखा होगा कि जब वह वहां थे, तो उन्होंने प्रेस को बयान दिया था। लाल सागर और अदन की खाड़ी में हिंसा और अस्थिरता पर चर्चा की गई। हम पूरी स्थिति को लेकर बेहद चिंतित हैं। यह न केवल भारत के लिए बल्कि दुनिया के लिए एक महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्ग है। इसलिए, वहां हमारे भी हित हैं। जिन पर असर पड़ रहा है। हालांकि, हमारी नौसेना क्षेत्र में गश्त लगा रही है। वे समुद्री मार्गों को सुरक्षित करने के लिए सभी प्रयास कर रही है। ताकि, हमारे आर्थिक हितों पर असर न पड़े।'
विज्ञापन
5 of 6
इस्राइल-हमास युद्ध (फाइल)
- फोटो : सोशल मीडिया
'इस्राइल-हमास युद्ध पर हमारा रुख स्पष्ट'
एमईए के प्रवक्ता ने अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) में इस्राइल के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के आरोपों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, इस्राइल-हमास मुद्दे पर हमारा रुख कई मौकों पर स्पष्ट रहा है। हमने आंतकवाद की आलोचना की। बंधकों की रिहाई, नागरिकों की सुरक्षा और मानवीय मदद का आह्वान किया। 'दो राज्य समाधान' को लेकर हमारा रुख स्पष्ट है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।