{"_id":"659ce85ada85db122d0ef2a7","slug":"india-maldives-row-former-bjp-mp-bishnu-pada-ray-targets-congress-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-मालदीव विवाद: 'किसी भी कांग्रेसी पीएम ने यहां कदम नहीं रखा,' भाजपा के पूर्व सांसद का कांग्रेस पर निशाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत-मालदीव विवाद: 'किसी भी कांग्रेसी पीएम ने यहां कदम नहीं रखा,' भाजपा के पूर्व सांसद का कांग्रेस पर निशाना
Tue, 09 Jan 2024 01:09 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ब्लेयर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ब्लेयर
Published by: श्वेता महतो
Updated Tue, 09 Jan 2024 01:09 PM IST
सार
भाजपा के पूर्व सांसद विष्णु पद रे ने पीएम मोदी के लक्षद्वीप की यात्रा को एतिहासिक बताया है। उन्होंने इसी के साथ कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि किसी भी कांग्रेसी पीएम ने लक्षद्वीप पर कदम भी नहीं रखा था।
विज्ञापन
Former BJP MP Bishnu Pada Ray
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मामले में मालदीव सरकार को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इस विवाद के बीच व्यपारियों को मालदीव के बदले लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार जैसे द्वीपों में निवेश करने पर विचार करने के लिए कहा जा रहा है। इसी बीच अंडमान निकोबार के पूर्व भाजपा सांसद विष्णु पद रे ने भी मालदीव सरकार पर नराजगी जताई है। उन्होंने इस विवाद को लेकर कांग्रेस पर भी निशाना साधा है।
भाजपा सांसद ने कांग्रेस को घेरा
विष्णु पद रे ने पीएम मोदी के लक्षद्वीप की यात्रा को एतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा, 'पीएम मोदी का लक्षद्वीप दौरा एतिहासिक था। कांग्रेस सरकार के दौरान लक्षद्वीप में एक भी विकास कार्य नहीं किया गया था। किसी भी कांग्रेसी पीएम ने वहां कदम भी नहीं रखा था। मालदीव हमारा पड़ोसी है और मित्र देश है, लेकिन हमने यह भी देखा कि कुछ शब्दों ने कितना नुकसान पहुंचाया है। पीएम मोदी ने लक्षद्वीप को एक शानदार पर्यटक स्थल के तौर पर विकसित किया है, जिससे कि दुनियाभर के लोग यहां घूमने के लिए आ सके।'
भारत-मालदीव विवाद पर अंडमान और निकोबार में टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहन विनोद ने कहा, 'पीएम मोदी ने अन्य राज्यों की तरह लक्षद्वीप का भी दौरा किया, इसमें कुछ भी गलत नहीं है। एक साल पहले पीएम मोदी ने 'देखो अपना देश' अभियान चलाया था। इस अभियान के तहत उन्होंने भारतीयों से विदेशों की यात्रा करने से पहले अपने देश की यात्रा करने की अपील की थी। आप मालदीव, बाली और इंडोनेशिया से बेहतर और सुंदर जगह अपने देश में ही पाएंगे।'
विज्ञापन
बता दें कि दो जनवरी को पीएम मोदी ने केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप का दौरा किया था और इस दौरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उन्होंने स्नॉर्कलिंग पर हाथ आजमाने के अपने अनुभव का भी उल्लेख किया था। पीएम मोदी के इस पोस्ट पर मालदीव की मंत्री मरियम शिउमा ने भारत के प्रधानमंत्री पर अपमानजनक टिप्पणी के साथ उनका मजाक उड़ाया था। उनकी पोस्ट में पीएम मोदी की लक्षद्वीप दौरे की तस्वीरें भी थी।