फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   india likely to sale brahmos missile to 15 countries including vietnam

वियतनाम समेत 15 देशों को ब्रह्मोस मिसाइल बेचने की तैयारी में भारत

Fri, 10 Jun 2016 12:59 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Fri, 10 Jun 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
india likely to sale brahmos missile to 15 countries including vietnam

भारत ने एशिया में चीन के बढ़ते प्रभाव को खत्म करने के लिए ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल बेचने का फैसला लिया है। वियतनाम के अलावा इंडोनेशिया, दक्षिण अफ्रीका, चिली और ब्राजील समेत 15 और बाजारों पर भी भारत की नजर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का ये प्रयास चीन की बढ़ती सैन्य मुखरता को लेकर उसकी चिंता को जाहिर करता है।

विज्ञापन


वियतनाम बीते पांच साल से ब्रह्मोस मिसाइल की मांग कर रहा है तो वहीं हनोई की ब्रह्मोस खरीदने का आवेदन भारत के पास 2011 से पड़ा है लेकिन चीन मिसाइल ब्रह्मोस को अस्थिरता पैदा करने वाले हथियार के तौर पर देखता है। भारत चीन की नाराजगी की आशंका के चलते वियतनाम के साथ सौदा करने से हिचकता रहा है और पिछली यूपीए सरकार ने इसी वजह से वियतनाम को यह मिसाइल नहीं दी थी। मगर अब मोदी सरकार ने इस सोच को बदल दिया है जिससे अब भारत के अमेरिका, जापान और वियतनाम के साथ मजबूत संबंधों को आगे रख कर चीन से मजबूती से निपट सकता है।
विज्ञापन


चीन के साथ हाल में कई मुद्दों पर भारत की तल्खी सामने आई है। पाकिस्तान में मौजूद आतंकी अजहर मसूद पर संयुक्त राष्ट्र से प्रतिबंध लगाने की भारत की कोशिशों को चीन ने विफल कर दिया था। इसके अलावा परमाणु आपूर्तिकर्त्ता समूह यानी एनएसजी में भारत को शामिल करने की कोशिशों में भी चीन ने अड़ंगा लगाने की कोशिश की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed