{"_id":"5ee0a38d8ebc3e431836c7f8","slug":"india-keeping-close-eye-on-ongoing-pakistan-air-force-wargame-high-mark-involving-fighter-jets","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी वायुसेना के युद्धाभ्यास ‘हाई मार्क’ पर भारत की सख्त नजर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पाकिस्तानी वायुसेना के युद्धाभ्यास ‘हाई मार्क’ पर भारत की सख्त नजर
Wed, 10 Jun 2020 02:55 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Wed, 10 Jun 2020 02:55 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तानी लड़ाकू विमान (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के युद्धाभ्यास 'हाई मार्क' पर भारत कड़ी नजर रख रहा है। इस युद्धाभ्यास में पाकिस्तानी वायुसेना के लड़ाकू और अन्य विमान शामिल हैं। सरकारी सूत्रों ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि यह युद्धाभ्यास पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में हो रहा है और पाकिस्तानी वायुसेना द्वारा अपने हवाई अभ्यास को लेकर नोटिस टू एयरमैन जारी किया गया है।
विज्ञापन
सूत्रों ने कहा, ‘भारतीय वायुसेना उनकी गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रही है क्योंकि पाकिस्तानी लड़ाकू विमान रात के समय उड़ान भरने सहित विभिन्न युद्धाभ्यास कर रहे हैं। इसमें चीनी जेएफ-17, एफ-16 एस और मिराज -3एस विमान भी शामिल हैं।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी विमान भी पिछले साल फरवरी में भारतीय वायुसेना द्वारा बालाकोट में किए गए हवाई हमले की तरह रात के समय होने वाले छापे (रेड) को लेकर अभ्यास कर रहे हैं। पाकिस्तानी जेट ने अभ्यास अभियानों के लिए कल रात कराची शहर से बड़े पैमाने पर उड़ान भरी थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान: हिंदुओं के घर गिराने के मामले में भारत ने जताई कड़ी आपत्ति
पिछले महीने पाकिस्तान ने कश्मीर के हंदवाड़ा में हुई मुठभेड़ में भारतीय सेना के कर्नल के शहीद होने के बाद भारतीय वायुसेना द्वारा बदले की आशंका के चलते रात के समय उड़ान भरना शुरू कर दिया था। बता दें कि दो मई को हुए आतंकी मुठभेड़ में कर्नल आशुतोष शर्मा समेत पांच जवान शहीद हो गए थे। मुठभेड़ में जवानों के शहीद होने से पाकिस्तान को भारत की तरफ से जवाबी कार्रवाई का डर सता रहा था।