फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India keeping close eye on ongoing pakistan air force wargame high mark involving fighter jets

पाकिस्तानी वायुसेना के युद्धाभ्यास ‘हाई मार्क’ पर भारत की सख्त नजर

Wed, 10 Jun 2020 02:55 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Wed, 10 Jun 2020 02:55 PM IST
विज्ञापन
India keeping close eye on ongoing pakistan air force wargame high mark involving fighter jets
पाकिस्तानी लड़ाकू विमान (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

पाकिस्तान के युद्धाभ्यास 'हाई मार्क' पर भारत कड़ी नजर रख रहा है। इस युद्धाभ्यास में पाकिस्तानी वायुसेना के लड़ाकू और अन्य विमान शामिल हैं। सरकारी सूत्रों ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि यह युद्धाभ्यास पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में हो रहा है और पाकिस्तानी वायुसेना द्वारा अपने हवाई अभ्यास को लेकर नोटिस टू एयरमैन जारी किया गया है।

विज्ञापन


सूत्रों ने कहा, ‘भारतीय वायुसेना उनकी गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रही है क्योंकि पाकिस्तानी लड़ाकू विमान रात के समय उड़ान भरने सहित विभिन्न युद्धाभ्यास कर रहे हैं। इसमें चीनी जेएफ-17, एफ-16 एस और मिराज -3एस विमान भी शामिल हैं।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी विमान भी पिछले साल फरवरी में भारतीय वायुसेना द्वारा बालाकोट में किए गए हवाई हमले की तरह रात के समय होने वाले छापे (रेड) को लेकर अभ्यास कर रहे हैं। पाकिस्तानी जेट ने अभ्यास अभियानों के लिए कल रात कराची शहर से बड़े पैमाने पर उड़ान भरी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह भी पढ़ें- पाकिस्तान: हिंदुओं के घर गिराने के मामले में भारत ने जताई कड़ी आपत्ति 

पिछले महीने पाकिस्तान ने कश्मीर के हंदवाड़ा में हुई मुठभेड़ में भारतीय सेना के कर्नल के शहीद होने के बाद भारतीय वायुसेना द्वारा बदले की आशंका के चलते रात के समय उड़ान भरना शुरू कर दिया था। बता दें कि दो मई को हुए आतंकी मुठभेड़ में कर्नल आशुतोष शर्मा समेत पांच जवान शहीद हो गए थे। मुठभेड़ में जवानों के शहीद होने से पाकिस्तान को भारत की तरफ से जवाबी कार्रवाई का डर सता रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed