फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India justifies designs of Pakal Dul, Lower Kalnai hydro projects in jammu kashmir as Pakistan objects

भारत ने पाकल डल, लोअर कलनाई पनबिजली परियोजना पर पाकिस्तान की आपत्ति खारिज की

Wed, 24 Mar 2021 03:18 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 24 Mar 2021 03:18 AM IST
सार

  • सिंधु आयुक्तों की बैठक में भारत ने दोनों परियोजना के डिजाइन को ठहराया सही

विज्ञापन
India justifies designs of Pakal Dul, Lower Kalnai hydro projects in jammu kashmir as Pakistan objects
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत ने जम्मू-कश्मीर में पाकल डल और लोअर कलनाई पनबिजली परियोजना के डिजाइन को लेकर पाकिस्तान की आपत्ति को सिरे से खारिज कर दिया है। भारत ने दोनों परियोजनाओं के डिजाइन को सही ठहराया है।

विज्ञापन


भारत और पाकिस्तान के सिंधु आयुक्तों के बीच मंगलवार को हुई बैठक में अनुच्छेद 370 हटने के बाद लद्दाख में परियोजनाओं को मंजूरी देने की जानकारी मांगने के साथ ही इन परियोजनाओं पर आपत्ति उठाई थी। जिस पर भारत ने अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन


1000 मेगावाट की पाकल डल पनबिजली परियोजना किश्तवाड़ जिले में चिनाब की सहायक नदी मरुसुदर पर प्रस्तावित है। वहीं, लोअर कलनाई परियोजना किश्तवाड़ और डोडा जिले में प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही दोनों देशों ने सिंधु जल संधि के तहत विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की। दो दिवसीय बैठक बुधवार तक चलेगी। यह बैठक दो साल बाद हो रही है और आखिरी बार दोनों देशों के प्रतिनिधि 2018 में लाहौर में मिले थे। पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल सोमवार को सिंधु आयुक्त मुहम्मद मेहर अली शाह के नेतृत्व में दिल्ली पहुंचा था। वहीं भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पीके सक्सेना कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed