{"_id":"5a5d55ba4f1c1ba0268b4a26","slug":"india-israel-will-create-shared-mechanism-against-terrorism","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आतंकवाद के खिलाफ साझा तंत्र बनाएंगे भारत-इजरायल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आतंकवाद के खिलाफ साझा तंत्र बनाएंगे भारत-इजरायल
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 16 Jan 2018 07:12 AM IST
विज्ञापन
india-israel
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
येरुशलम विवाद को पीछे छोड़ भारत और इजरायल आतंकवाद के खिलाफ साझा तंत्र बनाने पर सहमत हुए हैं। यह सहमति दोनों देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकारों (एनएसए) के बीच रविवार देर रात हुई मैराथन बैठक के बाद तय हुई। इस बैठक में बराक मिसाइल और एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल सौदे की गुत्थियां सुलझाने पर भी बात हुई। बताते हैं कि बराक मिसाइल सौदे पर सहमति की घोषणा जल्द होगी जबकि एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल सौदे की तकनीकी पेंच को भी जल्द सुलझाने की दिशा में ठोस पहल किए जाएंगे।
सूत्रों ने बताया कि इस मुलाकात में मुख्य तौर से सीमा पार आतंकवाद से निपटने पर बातचीत हुई। भारतीय एनएसए अजीत डोभाल ने इस संदर्भ में अपने इजरायली समकक्ष के सुझाव मांगे। चूंकि इजरायल भी भारत की तरह ही सीमा पार आतंकवाद से कुशलतापूर्वक निपटता रहा है। ऐसे में इजरायल एनएसए बेनशाबबत के सुझाव की अहमियत समझी जा सकती है। इसी बैठक में आतंकवाद से निपटने के लिए साझा तंत्र विकसित करने पर सहमति बनी। सूत्रों के मुताबिक इस्राइल पहले भी आतंकवाद से संबंधित खुफिया सूचनाएं भारत से साझा करता रहा है, मगर अब इससे लड़ने के लिए सभी मोर्चे पर एक समन्वित तंत्र स्थापित होगा।
पढ़ें- PM मोदी बोले- भारत में निवेश करे इजरायल, नेतन्याहू ने कहा- मिलकर चमकाएंगे भविष्य
विज्ञापन
बताते हैं कि दोनों एनएसए की बातचीत में बराक मिसाइल और एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल सौदा मामला भी आया। इनमें बराक मिसाइल मामले की सभी तकनीकी दिक्कतों को करीब करीब दूर कर लिया गया है। ऐसे में एक दौर की और बैठक के बाद सौदे की घोषणा होगी, जबकि दूसरे सौदे पर बात नए सिरे से आगे बढ़ी है।

कृषि समझौता साकार करेगा मोदी का सपना
benjamin netanyahu, Israel PM
दोनों देशों के बीच सोमवार को हुए इस समझौते के मुताबिक इस्राइल भारत को तकनीकी हस्तांतरण के तहत कम पानी में खेती करने की तकनीक मुहैया कराने के अतिरिक्त इस क्षेत्र से जुड़ी अन्य अहम तकनीक देने पर राजी हुआ है। पीएम खासतौर से अपनी महत्वाकांक्षी योजना वन ड्रॉप मोर क्रॉप के लिए इजरायली तकनीकी चाहते थे।
मेक इन इंडिया में सहयोग का आश्वासन
इजरायल रक्षा क्षेत्र में निवेश बढ़ाने के लिए राजी हुआ है। नेतन्याहू ने मेक इन इंडिया योजना के तहत अपने देश की कंपनियों से भारत में ही निर्माण कराने का आश्वासन दिया है।
पहली बार तेल-गैस-ऊर्जा क्षेत्र में निवेश
ढाई दशक के द्विपक्षीय रिश्ते के दौरान इजरायल पहली बार भारत में तेल-गैस की खोज और नवीकरणीय ऊर्जा निर्माण क्षेत्र में निवेश करने पर राजी हुआ है।

होम्योपैथ दवा
बेंजामिन नेतन्याहू, इजरायल प्रधानमंत्री
इजरायल होम्योपैथ दवा बनाने में भी अपनी तकनीकी भारत को देने के लिए राजी हुआ है। इसके अलावा साइबर सुरक्षा, सिनेमा, पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने पर भी दोनों देशों में सहमति बनी है।
रक्षा सहयोग पर इसी वर्ष रक्षा मंत्रियों की बैठक
पीएम मोदी और नेतन्याहू ने अपने-अपने रक्षा मंत्रियों से इसी वर्ष सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों की सक्रिय भागीदारी के साथ बैठक करने को कहा है। इस बैठक में रक्षा उद्योग में व्यावहारिक, स्थायी और दीर्घकालिक साझेदारी की बुनियाद बनाने पर चर्चा की जाएगी।
मोदी संग गुजरात जाएंगे नेतन्याहू
मोदी ने कहा कि वह नेतन्याहू को अपने गृह राज्य गुजरात ले जाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, वहां हमें कृषि, प्रौद्योगिकी और नवोन्मेषण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में परस्पर सहभागिता के अपने वादे को पूरा होते देखने का एक और अवसर मिलेगा।