फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi and PM Netanyahu statement after meeting with CEOs of both countries

PM मोदी बोले- भारत में निवेश करे इजरायल, नेतन्याहू ने कहा- मिलकर चमकाएंगे भविष्य

Tue, 16 Jan 2018 06:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 16 Jan 2018 06:44 AM IST
विज्ञापन
PM Modi and PM Netanyahu statement after meeting with CEOs of both countries

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल को भारत में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया है। दिल्ली में आयोजित भारत-इजरायल सीईओ की बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 'दोनों देशों के सीईओ की बैठक में अहम बिंदुओं पर बातचीत हुई जो काफी सकारात्मक रही।'

विज्ञापन


पीएम ने आगे कहा 'भारत में बिजनेस को आसान करने के लिए हमने कई कदम उठाए हैं। हमारा मकसद भारत में सिर्फ रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म का है। आज भारत 6वां सबसे बड़ा उत्पादक देश है, लेकिन अभी हमें इससे भी आगे जाना है।'
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा 'इज ऑफ बिजनेस में भारत लगातार सुधार कर रहा है। मैं इजरायल के लोगों, कंपनियों और व्यापारियों से अपील करता हूं कि वह भारत में निवेश करें और इसमें आपको भारत का पूरा साथ मिलेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बैठक के बाद इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि 'हमारे यहां 500 स्टार्टअप कंपनियां हैं जिन्हें हर साल 500 बिलियन डॉलर का निवेश मिलता है। भारत और इजरायल मिलकर दोनों का भविष्य उज्जवल कर सकते हैं। मैं मेरे दोस्त पीएम मोदी को अतिथि सत्कार के लिए शुक्रिया अदा करता हूं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed