{"_id":"5fa5566a8ebc3e91b64113f9","slug":"india-is-ready-to-help-other-countries-in-production-and-supply-of-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत टीका के उत्पादन और आपूर्ति में अन्य देशों की मदद के लिए तैयार: विदेश सचिव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत टीका के उत्पादन और आपूर्ति में अन्य देशों की मदद के लिए तैयार: विदेश सचिव
Fri, 06 Nov 2020 07:28 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 06 Nov 2020 07:28 PM IST
विज्ञापन
हर्षवर्द्धन श्रृंगला
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने शुक्रवार को कहा कि भारत कोरोना वायरस संकट से लड़ने में विश्व के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि हम टीका उत्पादन और आपूर्ति में अन्य देशों की सहायता करने से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
श्रृंगला ने भारत में विभिन्न देशों के राजदूतों और उच्चायुक्तों के साथ बातचीत में यह संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कई देश टीके की आपूर्ति के लिए हमसे संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मैं अपने प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को दोहराता हूं कि इस संकट से लड़ने में मानवता की पूरी मदद करने के लिए टीका उत्पादन और वितरण की भारत की क्षमता का उपयोग किया जाएगा। भारत टीकों की आपूर्ति के लिए कोल्ड चेन तथा भंडारण क्षमता बढ़ाने में भी इच्छुक देशों की मदद करेगा।
विज्ञापन
इस संवाद का आयोजन भारत में कोविड-19 टीका विकास कार्यक्रम, आपूर्ति प्रणाली प्रबंधन और इस संबंध में अंतरराष्ट्रीय सहयोग की रूपरेखा से दूतों को अवगत कराने के लिए किया गया था।श्रृंगला ने कहा कि भारत टीकों को विकसित करने की दिशा में अग्रसर है।
उन्होंने कहा, "हम अपने कुछ सहयोगी देशों में तीसरे चरण के परीक्षणों की संभावना तलाश रहे हैं। हम टीके के विकास के क्षेत्र में अनुसंधान सहयोग के लिए भी उत्सुक हैं। इच्छा के आधार पर हम कुछ देशों में टीकों के संयुक्त उत्पादन की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।
विदेश सचिव ने भारत में कोरोना वायरस संक्रमण की चर्चा करते हुए कहा कि कुछ हफ्ता पहले करीब एक लाख मामले सामने आ रहे थे और यह संख्या अब 50,000 से कम हो गयी है। उन्होंने कहा कि हम सतर्कता के द्वारा इस संख्या को और कम कर सकते हैं।