फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India is ready for Drone Revolution, Andhra Pradesh became first state to do pilot testing

ड्रोन क्रांति की तैयारी में भारत, आंध्र प्रदेश बना पायलट परीक्षण करने वाला पहला राज्य

Sat, 26 Jan 2019 02:58 AM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: sapna singla Updated Sat, 26 Jan 2019 02:58 AM IST
विज्ञापन
India is ready for Drone Revolution, Andhra Pradesh became first state to do pilot testing
सांकेतिक तस्वीर

भारत ड्रोन क्रांति की तैयारी में है। इस दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए आंध्र प्रदेश सरकार नए पेश किए गए एडवांस्ड ड्रोन ऑपरेटर्स टूलकिट का पायलट परीक्षण शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया। यह ड्रोन आपूर्ति बढ़ाने की मंशा रखने वाली सरकारों के लिए एक ओपन सोर्स गाइड है।

विज्ञापन




आंध्र प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को दावोस में विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) 2019 सम्मेलन में इसकी घोषणा की। उसने बताया कि वह नई टूलकिट में विकसित नीतिगत ढांचे का परीक्षण करेगी, जिससे राज्यभर में ड्रोन के जरिए डिलीवरी का परिचालन शुरू किया जा सके।
विज्ञापन


राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी एवं ग्रामीण विकास मंत्री लोकेश नारा ने कहा कि राज्य को एडवांस्ड ड्रोन परिचालन टूलकिट के क्रियान्वयन का गौरव मिला है। वह ऐसा करने वाला पहला राज्य है। उन्होंने कहा कि हम टूलकिट से मिली जानकारी का इस्तेमाल कर ड्रोन आपूर्ति कार्यक्रम को लागू करने को तैयार हैं। इससे राज्य में समुदायों को महत्वपूर्ण चिकित्सा आपूर्ति की जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने की हफ्ते में चार दिन काम की पैरवी

दावोस में चल रहे विश्व आर्थिक मंच से हफ्ते में चार दिन काम का विचार सामने आया है। इसको लेकर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। पेंसिलवेनिया में व्हार्टन स्कूल में मनोवैज्ञानिक एडम ग्रांट ने कहा कि यह अच्छा विचार है। 

उन्होंने कहा कि यदि हम काम के घंटों को कम करते हैं तो इससे लोगों को ज्यादा प्रभावशाली ढंग से अपने काम पर ध्यान देने में मदद मिलती है। प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और इतिहासकार रूगेर ब्रैगमैन ने भी इसका समर्थन किया है। दुनिया की कई कंपनियां लागत बचाने के लिए चार दिन के कामकाज की कोशिश कर रही हैं। 

75 देशों ने डब्ल्यूटीओ ई-कॉमर्स वार्ता शुरू की

75 देशों के मंत्रियों ने तकनीक के बढ़ते दखल के बीच वैश्विक ई-कॉमर्स नियमों को तैयार करने के लिए वार्ता शुरू की है। इसका एलान यूरोपीय संघ के शीर्ष व्यापार अधिकारी सेसिलिया माल्मस्ट्रोम ने की। इसमें दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्था अमेरिका और चीन भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed