फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India is preparing to build its own space station by 2035

Space Station: भारत 2035 तक अपना अंतरिक्ष स्टेशन बनाने की कर रहा तैयारी, इसरो का निजी निवेश पर ध्यान

Mon, 31 Oct 2022 06:00 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 31 Oct 2022 06:00 AM IST
सार

सोमनाथ ने कहा कि इसरो का जंगी-घोड़ा कहलाने वाला रॉकेट पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (पीएसएलवी) 1980 के दशक की तकनीक पर आधारित है। उन्होंने कहा अंतरिक्ष स्टेशन बनने के  बाद इस क्षेत्र में भारत की ताकत और बढ़ेगी। 

विज्ञापन
India is preparing to build its own space station by 2035
इसरो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत ने अपना अंतरिक्ष स्टेशन 2035 तक बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए नया रॉकेट नेक्स्ट जनरेशन लॉन्च व्हीकल (एनजीएलवी) भी बनाया जा रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने इस दोबारा प्रयोग हो सकने वाले रॉकेट के विकास के लिए निजी क्षेत्र को साथ काम करने का प्रस्ताव भी दिया है।

विज्ञापन


इसरो अध्यक्ष एस सोमनाथ ने बताया कि इस समय रॉकेट के डिजाइन पर काम हो रहा है, यह करीब 1 वर्ष में पूरा होगा। इसे उद्योगों को उत्पादन के लिए जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निजी उद्योगों का इसके विकास की प्रक्रिया में साथ लेने का इरादा इसलिए किया गया क्योंकि इससे सरकार को ही सारा पैसा निवेश करने की जरूरत नहीं रहेगी। उद्योगों को भी निवेश करना होगा। रॉकेट से पहला प्रक्षेपण 2030 में हो सकता है।
विज्ञापन


सोमनाथ ने कहा कि इसरो का जंगी-घोड़ा कहलाने वाला रॉकेट पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (पीएसएलवी) 1980 के दशक की तकनीक पर आधारित है। उन्होंने कहा अंतरिक्ष स्टेशन बनने के  बाद इस क्षेत्र में भारत की ताकत और बढ़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरिक्ष में बढ़ता भारत

  • भारत में अंतरिक्ष जगत के लिए वातावरण का विकास नामक रिपोर्ट में एजेंसी आईएसपीए-ईएंडवाई ने अनुमान लगाया कि 2020 में 960 करोड़ डॉलर की भारतीय अंतरिक्ष-अर्थव्यवस्था 2025 तक 1,280 करोड़ डॉलर तक बढ़ जाएगी।
  • उपग्रह सेवाओं और उपयोग के क्षेत्र में 460 करोड़, जमीनी कामों के क्षेत्र में 400 करोड़, उपग्रह निर्माण में 320 करोड़ और प्रक्षेपण में 100 करोड़ डॉलर की सालाना कमाई 2025 तक होने अनुमान है।
  • 2020 में भारत प्रक्षेपण सेवाओं के क्षेत्र में 60 करोड़ डॉलर की सेवाएं दे रहा था, इसके 2025 तक सालाना 13 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ने का अनुमान है।


एनजीएलवी रॉकेट का विज्ञान
क्षमता : एनजीएलवी रॉकेट साधारण और मजबूत होगा, बड़ी संख्या में बनाया जा सकेगा, जिससे अंतरिक्ष मिशन भेजने का खर्च कम होगा। इसके जरिए 10 टन वजनी उपकरण समुद्र सतह से 35,786 किमी ऊंचे जियोस्टेशनरी ट्रांसफर ऑर्बिट में पहुंचाए जा सकेंगे। अनुमान हैं कि उपकरण को अंतरिक्ष में पहुंचाने में हर किमी के लिए 1,900 डॉलर और विस्तृत प्रारूप में 3000 डॉलर खर्च होंगे।

डिजाइन व ईंधन
एनजीएलवी तीन चरण का रॉकेट होगा। इसमें मीथेन या केरोसिन के साथ तरल ऑक्सीजन के तौर पर हरित ईंधन का उपयोग हो सकेगा।
लक्ष्य : यह रॉकेट 2035 तक भारत के अंतरिक्ष स्टेशन को बनाने में उपयोगी साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed